Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सेवा संकल्प अभियान के तहत जोगीडिपा बांध में चला स्वच्छता अभियान, वन विभाग ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*गरियाबंद*:- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वन परिक्षेत्र फिंगेश्वर में “सेवा मेरा योगदान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 8 अक्टूबर 2026 को परिसर छुईया के अंतर्गत स्थित जोगीडिपा बांध क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, वन प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने मिलकर बांध क्षेत्र की साफ-सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
स्वच्छता अभियान के दौरान बांध परिसर में जगह-जगह फैले कचरे एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों को एकत्र कर साफ-सफाई की गई। इस दौरान लोगों को प्राकृतिक स्थलों को स्वच्छ रखने, जलस्रोतों को प्रदूषण से बचाने तथा पर्यावरण संरक्षण में अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया। वन विभाग ने कहा कि प्राकृतिक एवं पर्यटन स्थलों की सुंदरता बनाए रखने के लिए केवल विभागीय प्रयास ही पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि स्थानीय लोगों की भागीदारी भी जरूरी है।
बांध क्षेत्र में लगाया गया चेतावनी बोर्ड
अभियान के दौरान जोगीडिपा बांध क्षेत्र में चेतावनी बोर्ड भी लगाया गया। बोर्ड के माध्यम से लोगों को बांध क्षेत्र में सावधानी बरतने तथा साफ-सफाई बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। वन विभाग द्वारा लोगों से अपील की गई कि वे बांध और आसपास के प्राकृतिक क्षेत्र में कचरा न फेंकें और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों से बचें।
इस अवसर पर जनपद सदस्य प्रतिनिधि, ग्राम पंचायत की सरपंच, वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी रही। सभी ने स्वच्छता अभियान में सहभागिता करते हुए श्रमदान किया और सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्य को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में वनपरिक्षेत्र अधिकारी बद्रीनाथ ध्रुव तथा सहायक परिक्षेत्र अधिकारी मनीष कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र फिंगेश्वर के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे। वन विभाग के कर्मचारियों ने अभियान के दौरान बांध क्षेत्र की सफाई के साथ-साथ लोगों को जंगल, जलस्रोत और आसपास के पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए जागरूक किया।
वन विभाग का कहना है कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे अभियानों से स्थानीय लोगों में अपने आसपास के प्राकृतिक स्थलों को स्वच्छ रखने और उनके संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। जोगीडिपा बांध में आयोजित यह अभियान भी इसी उद्देश्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।

विधायक रोहित साहू के प्रयासों से क्षेत्र को बड़ी सौगात, जनपद उपाध्यक्ष सतीश यादव ने जताया आभार
आज फोकस में

विधायक रोहित साहू के प्रयासों से क्षेत्र को बड़ी सौगात, जनपद उपाध्यक्ष सतीश यादव ने जताया आभार

सेवा संकल्प अभियान के तहत 9 अक्टूबर को राजिम में होगी महानदी गंगा आरती,तैयारियों को लेकर अधिकारियों की हुई बैठक, कार्यक्रम स्थल का किया गया निरीक्षण
आज फोकस में

सेवा संकल्प अभियान के तहत 9 अक्टूबर को राजिम में होगी महानदी गंगा आरती,तैयारियों को लेकर अधिकारियों की हुई बैठक, कार्यक्रम स्थल का किया गया निरीक्षण

परसदा जोशी से टीला एनिकट तक बनेगी पक्की सड़क, विधायक रोहित साहू के प्रयास से 04 करोड़ 70 लाख रुपए की मिली स्वीकृति
आज फोकस में

परसदा जोशी से टीला एनिकट तक बनेगी पक्की सड़क, विधायक रोहित साहू के प्रयास से 04 करोड़ 70 लाख रुपए की मिली स्वीकृति

जतमई माता मंदिर में 10 अक्टूबर को वृक्षारोपण व स्वच्छता अभियान, ‘प्लास्टिक मुक्त जतमई’ का लिया जाएगा संकल्प
आज फोकस में

जतमई माता मंदिर में 10 अक्टूबर को वृक्षारोपण व स्वच्छता अभियान, ‘प्लास्टिक मुक्त जतमई’ का लिया जाएगा संकल्प

सेक्टर-कर्री में राष्ट्रीय पोषण माह-2026 का समापन
आज फोकस में

सेक्टर-कर्री में राष्ट्रीय पोषण माह-2026 का समापन

ई-रिक्शा की डिजिटल पहचान से सुरक्षित होगा सफर, QR कोड से मिलेगी चालक और वाहन की जानकारी
आज फोकस में

ई-रिक्शा की डिजिटल पहचान से सुरक्षित होगा सफर, QR कोड से मिलेगी चालक और वाहन की जानकारी

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp