Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जतमई माता मंदिर में 10 अक्टूबर को वृक्षारोपण व स्वच्छता अभियान, ‘प्लास्टिक मुक्त जतमई’ का लिया जाएगा संकल्प

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

गरियाबंद :—जिले में संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत 10 अक्टूबर को जतमई माता मंदिर प्रांगण में वृक्षारोपण एवं प्लास्टिक मुक्त-सफाई अभियान का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन गरियाबंद वनमंडल द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम शनिवार को सुबह 8 बजे जतमई माता मंदिर प्रांगण में आयोजित होगा। अभियान के दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। लोगों को एकल उपयोग वाले प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने, कचरा निर्धारित स्थान पर डालने तथा प्राकृतिक एवं धार्मिक स्थलों को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया जाएगा। अभियान के माध्यम से जल संरक्षण, जैव विविधता संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति भी जनजागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से जतमई क्षेत्र को स्वच्छ, हरित एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाने का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम में राजिम विधायक रोहित साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में आम नागरिकों की सहभागिता रहेगी। गरियाबंद वनमंडल ने जिलेवासियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान में सहभागी बनने की अपील की है।

विधायक रोहित साहू के प्रयासों से क्षेत्र को बड़ी सौगात, जनपद उपाध्यक्ष सतीश यादव ने जताया आभार
आज फोकस में

विधायक रोहित साहू के प्रयासों से क्षेत्र को बड़ी सौगात, जनपद उपाध्यक्ष सतीश यादव ने जताया आभार

सेवा संकल्प अभियान के तहत 9 अक्टूबर को राजिम में होगी महानदी गंगा आरती,तैयारियों को लेकर अधिकारियों की हुई बैठक, कार्यक्रम स्थल का किया गया निरीक्षण
आज फोकस में

सेवा संकल्प अभियान के तहत 9 अक्टूबर को राजिम में होगी महानदी गंगा आरती,तैयारियों को लेकर अधिकारियों की हुई बैठक, कार्यक्रम स्थल का किया गया निरीक्षण

परसदा जोशी से टीला एनिकट तक बनेगी पक्की सड़क, विधायक रोहित साहू के प्रयास से 04 करोड़ 70 लाख रुपए की मिली स्वीकृति
आज फोकस में

परसदा जोशी से टीला एनिकट तक बनेगी पक्की सड़क, विधायक रोहित साहू के प्रयास से 04 करोड़ 70 लाख रुपए की मिली स्वीकृति

<span style=जतमई माता मंदिर में 10 अक्टूबर को वृक्षारोपण व स्वच्छता अभियान, ‘प्लास्टिक मुक्त जतमई’ का लिया जाएगा संकल्प">
आज फोकस में

जतमई माता मंदिर में 10 अक्टूबर को वृक्षारोपण व स्वच्छता अभियान, ‘प्लास्टिक मुक्त जतमई’ का लिया जाएगा संकल्प

सेक्टर-कर्री में राष्ट्रीय पोषण माह-2026 का समापन
आज फोकस में

सेक्टर-कर्री में राष्ट्रीय पोषण माह-2026 का समापन

ई-रिक्शा की डिजिटल पहचान से सुरक्षित होगा सफर, QR कोड से मिलेगी चालक और वाहन की जानकारी
आज फोकस में

ई-रिक्शा की डिजिटल पहचान से सुरक्षित होगा सफर, QR कोड से मिलेगी चालक और वाहन की जानकारी

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp