Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सेवा संकल्प अभियान के तहत 9 अक्टूबर को राजिम में होगी महानदी गंगा आरती,तैयारियों को लेकर अधिकारियों की हुई बैठक, कार्यक्रम स्थल का किया गया निरीक्षण

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

गरियाबंद:- सेवा संकल्प अभियान के तहत 9 अक्टूबर 2026 को राजिम स्थित महानदी तट पर महानदी गंगा आरती एवं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। सेवा संकल्प अभियान के जिला नोडल अधिकारी एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रखर चंद्राकर के निर्देश पर आयोजन की तैयारियों को लेकर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व विशाल महाराणा एवं जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता एस के बर्मन की उपस्थिति में विश्राम गृह राजिम में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
इस दौरान कार्यक्रम की व्यवस्थाओं एवं तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि शाम 6ः30 बजे महानदी गंगा आरती का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात शाम 7ः00 बजे सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा, जिसमें छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध युवा लोक कलाकार आरु साहू अपनी सांस्कृतिक टीम के साथ मनमोहक प्रस्तुति देंगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं नागरिकों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं पर अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने पहुंचे। बैठक में कार्यक्रम स्थल पर बैठक व्यवस्था, मंचीय व्यवस्था, दर्शक दीर्घा, गंगा आरती स्थल, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता, बैरिकेटिंग, पार्किंग, पेयजल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ सभी तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस दौरान मंच, दर्शक दीर्घा, आरती स्थल एवं अन्य व्यवस्थाओं का मौके पर जायजा लेकर आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने आयोजन स्थल पर स्वच्छता एवं सुचारु आवागमन सहित नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रविवार 03 अक्टूबर को स्वच्छ महानदी, संुदर राजिम, सुरक्षित घाट के तहत जन सहभागिता के साथ वृहद स्वच्छता अभियान भी चलाया गया था। जिसमें गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं राजिम वासियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई थी। जिला प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों, मीडियाकर्मियों एवं अधिकारी-कर्मचारियों से आग्रह किया है कि वे कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपनी सहभागीता निभाएं।

विधायक रोहित साहू के प्रयासों से क्षेत्र को बड़ी सौगात, जनपद उपाध्यक्ष सतीश यादव ने जताया आभार
आज फोकस में

विधायक रोहित साहू के प्रयासों से क्षेत्र को बड़ी सौगात, जनपद उपाध्यक्ष सतीश यादव ने जताया आभार

<span style=सेवा संकल्प अभियान के तहत 9 अक्टूबर को राजिम में होगी महानदी गंगा आरती,तैयारियों को लेकर अधिकारियों की हुई बैठक, कार्यक्रम स्थल का किया गया निरीक्षण">
आज फोकस में

सेवा संकल्प अभियान के तहत 9 अक्टूबर को राजिम में होगी महानदी गंगा आरती,तैयारियों को लेकर अधिकारियों की हुई बैठक, कार्यक्रम स्थल का किया गया निरीक्षण

परसदा जोशी से टीला एनिकट तक बनेगी पक्की सड़क, विधायक रोहित साहू के प्रयास से 04 करोड़ 70 लाख रुपए की मिली स्वीकृति
आज फोकस में

परसदा जोशी से टीला एनिकट तक बनेगी पक्की सड़क, विधायक रोहित साहू के प्रयास से 04 करोड़ 70 लाख रुपए की मिली स्वीकृति

जतमई माता मंदिर में 10 अक्टूबर को वृक्षारोपण व स्वच्छता अभियान, ‘प्लास्टिक मुक्त जतमई’ का लिया जाएगा संकल्प
आज फोकस में

जतमई माता मंदिर में 10 अक्टूबर को वृक्षारोपण व स्वच्छता अभियान, ‘प्लास्टिक मुक्त जतमई’ का लिया जाएगा संकल्प

सेक्टर-कर्री में राष्ट्रीय पोषण माह-2026 का समापन
आज फोकस में

सेक्टर-कर्री में राष्ट्रीय पोषण माह-2026 का समापन

ई-रिक्शा की डिजिटल पहचान से सुरक्षित होगा सफर, QR कोड से मिलेगी चालक और वाहन की जानकारी
आज फोकस में

ई-रिक्शा की डिजिटल पहचान से सुरक्षित होगा सफर, QR कोड से मिलेगी चालक और वाहन की जानकारी

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp