Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

वाहनों में एचएसआरपी नंबर प्लेट नहीं लगाने पर पुलिस एवं प्रवर्तन अमले के द्वारा होगी चालानी कार्रवाई

एचएसआरपी आर्डर की संख्या दोगुनी करने के दिए गए निर्देश

 

रायपुर:— सचिव सह परिवहन आयुक्त  एस. प्रकाश की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट के अनुबंधित कंपनियों के प्रतिनिधि एवं समस्त परिवहन अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सचिव सह परिवहन आयुक्त एस.प्रकाश द्वारा बिना एचएसआरपी वाले वाहनों पर सख्त चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

सचिव परिवहन  एस. प्रकाश ने एचएसआरपी आर्डर में कमी आने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए समस्त परिवहन अधिकारियों को पुलिस प्रशासन से समन्वय कर संयुक्त जांच अभियान चलाने और चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने धमतरी, जशपुर, दुर्ग, अंबिकापुर, बैकुण्ठपुर, रायपुर, बिलासपुर जिलों के परिवहन अधिकारियों से विस्तारपूर्वक चर्चा की और आगामी दिनों में एचएसआरपी आर्डर की संख्या दोगुनी करने हेतु कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

बैठक में समस्त परिवहन अधिकारियों को एचएसआरपी वेंडर से समन्वय कर तहसील मुख्यालय, ग्रामीण कस्बों एवं भीड़ वाले जगहों जैसे-इंडस्ट्रियल, एजुकेशन इंस्टीट्यूट क्षेत्रों में लगातार कैम्प आयोजित करने के निर्देश दिए गए। परिवहन सचिव सह आयुक्त ने दुर्ग जिला अंतर्गत भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) में कार्यरत कर्मचारियों के स्टॉफ पार्किंग में कैम्प आयोजित करने हेतु क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, दुर्ग को निर्देशित किया गया। साथ ही एचएसआरपी लगाने एवं नियम / अधिनियम की जानकारी हेतु लोगों में जागरूकता लाने पेट्रोल पंप या अन्य भीड़ वालें स्थानों पर बैनर / पोस्टर के माध्यम से जानकारी प्रसारित करने के निर्देश दिए गए

बैठक में निर्देश दिया गया कि अनुबंधित कम्पनियां जिला मुख्यालय के साथ-साथ तहसील मुख्यालय में भी कंपनी द्वारा संचालित स्थायी फिटमेंट सेंटर स्थापित करने के साथ मैनपॉवर भी बढ़ाएं। इसके अतिरिक्त समस्त परिवहन अधिकारियों को समस्त फिटमेंट सेंटरों का लगातार भौतिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। आगामी सप्ताह में पुनः समीक्षा बैठक ली जावेगी।

खाद संकट के खिलाफ किसानों का महाआंदोलन कल: पांडुका के चारों धाम चौक में होगा चक्का जाम, क्षेत्र के हजारों किसानों होंगे शामिल
आज फोकस में

खाद संकट के खिलाफ किसानों का महाआंदोलन कल: पांडुका के चारों धाम चौक में होगा चक्का जाम, क्षेत्र के हजारों किसानों होंगे शामिल

तखतपुर नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष पद पर सर्वसम्मति, कोमल सिंह ठाकुर के नाम पर लगी मुहर
आज फोकस में

तखतपुर नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष पद पर सर्वसम्मति, कोमल सिंह ठाकुर के नाम पर लगी मुहर

आज निकलेगा शाही संदल व चादर का भव्य जुलूस, उमड़ेगी अकीदतमंदों की भीड़
आज फोकस में

आज निकलेगा शाही संदल व चादर का भव्य जुलूस, उमड़ेगी अकीदतमंदों की भीड़

मौसम विभाग ने जारी किया प्रेस विज्ञप्ति: 2026 में सामान्य से कम बारिश का अनुमान, कई राज्यों में हीटवेव का खतरा
आज फोकस में

मौसम विभाग ने जारी किया प्रेस विज्ञप्ति: 2026 में सामान्य से कम बारिश का अनुमान, कई राज्यों में हीटवेव का खतरा

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों का काम देखा
आज फोकस में

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों का काम देखा

छत्तीसगढ़ में आज भी लू का कहर, कल से मिलेगी राहत… 2 से 4 डिग्री तक गिरेगा तापमान
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ में आज भी लू का कहर, कल से मिलेगी राहत… 2 से 4 डिग्री तक गिरेगा तापमान

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp