Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शासकीय शालाओं में उत्साहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित

आज शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला उपका एवं शासकीय प्राथमिक शाला उपका में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8:00 बजे हुआ, जिसमें शाला परिवार के समस्त शिक्षक, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्राम के प्रबुद्ध नागरिकों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया।

इस अवसर पर जनपद सदस्य शंकरलाल सोनी, ग्राम की सरपंच रामकुमार उरेती, उप सरपंच कन्हैयालाल यादव, तथा प्रबुद्ध नागरिकों में ईश्वर सिंह उरेती, मंडली जी, शाला विकास समिति की अध्यक्ष कांती उरेती, एवं उपाध्यक्ष माहेश्वरी मरावी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सभी वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में योग के महत्व को रेखांकित करते हुए इसे दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने पर बल दिया। कार्यक्रम में प्रधान पाठक सूर्यकांत बाजपेई ने स्वयं योगाभ्यास का नेतृत्व करते हुए उपस्थित जनप्रतिनिधियों, बच्चों एवं आगंतुकों को विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास कराया।

कार्यक्रम का संचालन प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक रामखेलावन जी यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर भरतराम यादव शैक्षिक परामर्श हेतु एवं शिक्षक कृष्ण कुमार जगत ने योग पर अपने सारगर्भित विचार प्रस्तुत कर सभी को प्रेरित किया।

अंत में प्रधान पाठक द्वारा सभी आगंतुकों एवं सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

संगठन की मजबूती ही हमारी प्राथमिकता, हर कार्यकर्ता कांग्रेस की ताकत – अरुण त्रिवेदी
आज फोकस में

संगठन की मजबूती ही हमारी प्राथमिकता, हर कार्यकर्ता कांग्रेस की ताकत – अरुण त्रिवेदी

कोटा पुलिस की पहल: साइबर अपराध और यातायात नियमों को लेकर चलाया जनजागरूकता अभियान
आज फोकस में

कोटा पुलिस की पहल: साइबर अपराध और यातायात नियमों को लेकर चलाया जनजागरूकता अभियान

मानसून सत्र के पहले दिन विधायक लता उसेंडी ने विधान सभा में उठाई B.Ed.-D.Ed. कॉलेज और NEP-2020 लागू करने की मांग।
आज फोकस में

मानसून सत्र के पहले दिन विधायक लता उसेंडी ने विधान सभा में उठाई B.Ed.-D.Ed. कॉलेज और NEP-2020 लागू करने की मांग।

जेसीबी और हाइवा से करीब 10 फीट तक की गई खुदाई, जतमई मार्ग पर डाली जा रही मुरम, कार्रवाई की भनक लगते ही मशीनें हटा दिया गया
आज फोकस में

जेसीबी और हाइवा से करीब 10 फीट तक की गई खुदाई, जतमई मार्ग पर डाली जा रही मुरम, कार्रवाई की भनक लगते ही मशीनें हटा दिया गया

कोटा: पिकनिक बनी मौत का सफर, औरापानी जलाशय में डूबने से 32 वर्षीय युवक की मौत

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp