
बिलासपुर / तखतपुर :—जिला बिलासपुर में त्यौहारी माहौल में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस कप्तान रजनेश सिंह जी के द्वारा समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों के माध्यम से शांति समिति की बैठक लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण रखने की अपील की गई है।
साथ ही जिला के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों के मार्गदर्शन में सभी थाना एवं चौकियों में आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर लगातार प्रतिबंधात्मक एवं बाउंड ओवर की कार्यवाही की जा रही है, ताकि पूरा बिलासपुर जिला इस वर्ष की नवरात्रि, नवदुर्गा पर्व एवं दशहरा व दीपावली त्यौहार बहुत अच्छे से व शांतिपूर्ण तरीके से मना सके।
बिलासपुर पुलिस के सभी थाना एवं चौकियों को सतत पेट्रोलिंग कर अपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश भी लगातार पुलिस अधिकारियों के द्वारा दिए जा रहे हैं, जिसके चलते चप्पे-चप्पे में पुलिस वाहनों की चेकिंग करते एवं पेट्रोलिंग करते नजर आ रही है।
इसी क्रम में जूनापारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता
अभी हाल ही में जूनापारा पुलिस स्टाफ के द्वारा ग्राम राम्हेपुर नाला के किनारे जुआ खेल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
*गिरफ्तार आरोपी -*
1. छेदी ध्रुव पिता – स्व. केजू ध्रुव
2. राजेन्द्र नवरंग पिता – गंगाराम नवरंग
3. विनोद साहू पिता – बाबूलाल साहू
4. अयोध्या प्रसाद साहू पिता – स्व. बहोरी साहू
सभी निवासी ग्राम भीमपुरी के हैं। सभी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई से आसपास के जुआड़ियों में भय का माहौल बना हुआ है।
उक्त जुआ की कार्यवाही में जूनापारा प्रभारी संजीव ठाकुर, सहा. उप निरी. भुनेशराम साहू, आरक्षक अजय जायसवाल, देवनारायण दास, रोहित कौशिक एवं नव आरक्षक हरिश राजपूत का विशेष योगदान रहा।








