Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मस्तूरी में अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान, कोनी फीडर की समस्या से उपभोक्ता बेहाल

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर :–जिले के मस्तूरी ब्लॉक में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि बिना किसी पूर्व सूचना के सुबह और शाम करीब एक से डेढ़ घंटे तक बिजली बंद कर दी जाती है। नवरात्र शुरू होने के बाद से यह समस्या लगातार बनी हुई है। वहीं, बार-बार बिजली ट्रिप होने से लोगों को अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के मुताबिक, सुबह करीब 6 बजे से बिजली कटौती शुरू हो जाती है और दिनभर बिजली की आंख-मिचौली चलती रहती है। शाम के समय भी बिजली बंद होने से घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि जब बिजली कार्यालय के ऑपरेटर से संपर्क किया जाता है, तो अधिक लोड के कारण तार टूटने की आशंका का हवाला देकर बिजली बंद करने की बात कही जाती है। हालांकि, निर्धारित समय पर नियमित कटौती को लेकर उपभोक्ताओं को कोई स्पष्ट सूचना नहीं मिल रही है।
वहीं, मस्तूरी बिजली कार्यालय के अंतर्गत आने वाले 33 केवी और 11 केवी विद्युत तंत्र में बार-बार फॉल्ट आने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार खराबी सुधारने में दो से तीन घंटे तक लग जाते हैं। त्योहारों के दौरान भी समस्या बनी रहने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।
सबसे ज्यादा परेशानी कोनी फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को होने की बात कही जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि फॉल्ट होने पर बार-बार इसी फीडर की बिजली बंद कर दी जाती है। इसके अलावा, फ्यूज कॉल के लिए उपलब्ध कराए गए मोबाइल नंबर के बंद रहने की शिकायत भी सामने आई है, जिससे उपभोक्ताओं को अपनी समस्या बताने में दिक्कत होती है।
ग्रामीणों की मांग है कि बिजली विभाग अघोषित कटौती पर रोक लगाए, विद्युत लाइनों और उपकरणों का नियमित रखरखाव करे तथा शिकायतों के त्वरित निराकरण की व्यवस्था सुनिश्चित करे। अब देखना होगा कि विभाग इन समस्याओं को दूर करने के लिए क्या कदम उठाता है।

तखतपुर में सप्तमी की धूम: जरौंधा में होगा भव्य माता जागरण, प्रीति ठाकुर देंगी प्रस्तुति
आज फोकस में

तखतपुर में सप्तमी की धूम: जरौंधा में होगा भव्य माता जागरण, प्रीति ठाकुर देंगी प्रस्तुति

आस्था के साथ सामाजिक एवं पर्यावरण संचेतना का केंद्र सोंठी (सीपत) का बगलामुखी मां मन्नादाई मंदिर
आज फोकस में

आस्था के साथ सामाजिक एवं पर्यावरण संचेतना का केंद्र सोंठी (सीपत) का बगलामुखी मां मन्नादाई मंदिर

रतनपुर में नशे के सौदागर पर पुलिस का शिकंजा, 8 किलो से ज्यादा गांजा जब्त

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों की मरम्मत और बीटी पैच कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
आज फोकस में

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों की मरम्मत और बीटी पैच कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

हरदी बाजार पुलिस की लापरवाही पर राजभवन सख्त, DGP को निष्पक्ष जांच के आदेश
आज फोकस में

हरदी बाजार पुलिस की लापरवाही पर राजभवन सख्त, DGP को निष्पक्ष जांच के आदेश

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp