
तखतपुर / जरौंधा – शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर नव युवक दुर्गा उत्सव समिति, जरौंधा द्वारा सप्तमी के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
समिति द्वारा डबरी पारा, सरोया, जरौंधा, तखतपुर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है।
मुख्य आकर्षण
इस वर्ष सप्तमी कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सांचे मानस परिवार, रायपुर की प्रसिद्ध भजन गायिका *प्रीति ठाकुर* का भजन जागरण रहेगा। वे अपने मधुर भजनों से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर करेंगी।
आयोजन समिति
कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सक्रिय सदस्य रजक परिवार, गोपाल साहू, गोविंद साहू, शिवकुमार साहू, परसन साहू, महेश रजक, बबलू उर्फ दयागाह रजक, कुकु साहू, दुर्गेश साहू का विशेष योगदान है। पूजा-पाठ का दायित्व पंडा रामकुमार रजक निभा रहे हैं।
अतिथि
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तखतपुर विधायक एवं संतोष कौशिक, मुरली, अशरफी शर्मा, सीमा मधवत, श्रीवास जी सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।
समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर माता रानी का आशीर्वाद लेने की अपील की है।


तखतपुर में सप्तमी की धूम: जरौंधा में होगा भव्य माता जागरण, प्रीति ठाकुर देंगी प्रस्तुति">






