Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आस्था के साथ सामाजिक एवं पर्यावरण संचेतना का केंद्र सोंठी (सीपत) का बगलामुखी मां मन्नादाई मंदिर

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

नवरात्रि के प्रथम दिवस हजारों महिलाओं एवं पुरुषों के द्वारा बाजे-गाजे के साथ भव्य कलश यात्रा

 

द्वितीय दिवस झांकी के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम जगराता

चतुर्थ दिवस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

सीपत,,,,,बिलासपुर जिले से लगभग 35 किलोमीटर दूर कोरबा सीमा को छूता हुआ वनाच्छादित ग्राम सोंठी में बगलामुखी मां मन्नादाई का भव्य मंदिर स्थित है । ग्रामीण मान्यता के अनुसार मां मन्नादाई की आदिकालीन मूर्ति लगभग 400 वर्ष पुरानी स्वयं प्रकाट्य है, जिसे सोंठी पहाड़ से धामा धुर्वा नामक गोंड बैगा के द्वारा अपने कंधे पर लाकर ग्राम में स्थापित किया गया था। प्रारंभ में यह मंदिर एक छोटी सी कुटिया के रूप में था जिसे 2022 में ग्राम वासियों के द्वारा चंदा एवं श्रमदान के द्वारा भव्य मंदिर, ज्योति कक्ष एवं तीन एकड़ में विशाल आहाता का निर्माण किया गया है।
पूर्व में मंदिर के बारे में क्षेत्र के लोगों को अधिक जानकारी नहीं थी किंतु नवनिर्मित भव्य मंदिर की स्थापना के साथ ही मंदिर की ख्याति धीरे-धीरे बिलासपुर जिले में साथ ही कोरबा, चांपा-जांजगीर, सक्ति, मुंगेली जिले में भी फैल चुकी है। 2022 में जब मंदिर के निर्माण हुआ तो केवल 60 ज्योति कलश जलाए गए थे ,जो कि इस वर्ष बढ़कर 14 घृत ज्योति एवं 813 तेल ज्योति के साथ कुल 827 ज्योति कलश से मंदिर का ज्योति कक्षा जगमगा रहा है।
मंदिर का संचालन समस्त ग्राम वासियों के द्वारा पंजीकृत समिति मां मन्नादाई सेवा समिति के द्वारा किया जा रहा है। बिलासपुर जिले के पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी एवं वर्तमान में जांजगीर जिला में समग्र शिक्षा के जिला मिशन समन्वयक रामेश्वर जायसवाल जी के मार्गदर्शन में समस्त ग्रामवासी पूरे श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मंदिर में सेवा कार्य में लगे हुए हैं। समिति के अध्यक्ष रामेश्वर जायसवाल जी ने बताया किया यह मंदिर अंधविश्वास से पूर्णतया मुक्त है । पूर्व में यहां बलि प्रथा थी परंतु 2022 से बली प्रथा एवं शराब पीकर मंदिर परिसर में प्रवेश पूर्णत: निषिद्ध है। साथ ही इस मंदिर में छुआछूत की भी भावना नहीं है और समाज के सभी वर्ग के लोग सेवा करते हैं तथा नवरात्रि के अंतिम दिवस एक साथ भोजन बनाकर के भंडारा का आयोजन किया जाता हैं। यह मंदिर न केवल आस्था का प्रतीक है, बल्कि पर्यावरण संचेतना का भी प्रमुख केंद्र बिंदु है 3 एकड़ में फैले विशाल परिसर में माता की बगिया लगाई गई है जहां पर औषधि एवं अन्य फूल युक्त पौधे लगे हुए हैं। समय-समय पर मंदिर में अन्य सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। शारदीय नवरात्रि में बगलामुखी मां मन्नादाई की पूजा के साथ ही भव्य दुर्गा प्रतिमा भी स्थापित की गई है । चैत्र नवरात्रि में यहां पर जवॉरा भी बोया जाता है ।  जायसवाल ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म की रक्षा के साथ ही लोगों में सामाजिक समरसता की भावना भी उत्पन्न करना है और यही कारण है कि आज मंदिर में न केवल जिले वरन आसपास के जिलों के लोग भी परिवार सहित आकर के माता रानी का दर्शन करते हैं और मंदिर के मनमोहन वनाच्छादित क्षेत्र में असीम शांति का अनुभव करते हैं। नवरात्रि के तृतीय दिवस शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय खम्हरिया के सौजन्य से यहां पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जहां लगभग 500 श्रद्धालुओं एवं ग्राम वासियों के द्वारा अपना उपचार करा कर निशुल्क दवाइयां प्राप्त की गई । नवरात्रि के षष्ठम दिवस भारतीय डाक विभाग द्वारा बच्चों के निशुल्क जीरो बैलेंस अकाउंट खोले गए, साथी महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।मंदिर के देखरेख में मां मन्नादाई सेवा समिति के उपाध्यक्ष भीम प्रताप सिंह , कोषाध्यक्ष भूपेंद्र तिवारी , सचिव राजकिशोर ठाकुर सदस्य हीरालाल पटेल, श्याम सुंदर पटेल, अशोक जायसवाल, जगदीश जायसवाल, संतोष वैष्णव, प्रीतम सिंह ठाकुर, घनश्याम श्रीवास, भूषण पटेल, महेंद्र चंद्रिकापुरे, मान सिंह पोर्ते, लक्ष्मी नारायण, शिव सिंह, पुजारी पंडित प्रमोद तिवारी, बैगा कार्तिक राम मरकाम, किशन मरकाम के साथ ही समस्त ग्रामवासी समय-समय पर श्रमदान के द्वारावृक्षारोपण एवं बगिया की साफ सफाई इत्यादि का कार्य करते हैं। इस मंदिर में आयोजित समस्त कार्यक्रमों में पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी कम से कदम मिलाकर सहयोग करते हैं।

तखतपुर में सप्तमी की धूम: जरौंधा में होगा भव्य माता जागरण, प्रीति ठाकुर देंगी प्रस्तुति
आज फोकस में

तखतपुर में सप्तमी की धूम: जरौंधा में होगा भव्य माता जागरण, प्रीति ठाकुर देंगी प्रस्तुति

<span style=आस्था के साथ सामाजिक एवं पर्यावरण संचेतना का केंद्र सोंठी (सीपत) का बगलामुखी मां मन्नादाई मंदिर">
आज फोकस में

आस्था के साथ सामाजिक एवं पर्यावरण संचेतना का केंद्र सोंठी (सीपत) का बगलामुखी मां मन्नादाई मंदिर

रतनपुर में नशे के सौदागर पर पुलिस का शिकंजा, 8 किलो से ज्यादा गांजा जब्त
आज फोकस में

रतनपुर में नशे के सौदागर पर पुलिस का शिकंजा, 8 किलो से ज्यादा गांजा जब्त

आस्था के साथ सामाजिक एवं पर्यावरण संचेतना का केंद्र सोंठी (सीपत) का बगलामुखी मां मन्नादाई मंदिर
आज फोकस में

आस्था के साथ सामाजिक एवं पर्यावरण संचेतना का केंद्र सोंठी (सीपत) का बगलामुखी मां मन्नादाई मंदिर

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों की मरम्मत और बीटी पैच कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
आज फोकस में

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों की मरम्मत और बीटी पैच कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

हरदी बाजार पुलिस की लापरवाही पर राजभवन सख्त, DGP को निष्पक्ष जांच के आदेश
आज फोकस में

हरदी बाजार पुलिस की लापरवाही पर राजभवन सख्त, DGP को निष्पक्ष जांच के आदेश

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp