ब्यूरो रिपोर्ट समय न्यूज़ लाइव
तखतपुर:—जय आदिवासी जन कल्याण समिति विजयपुर द्वारा ग्राम विजयपुर में मंदार के थाप व गाजे-बाजे के साथ बूढ़ादेव किला से यात्रा प्रारंभ कर ग्राम विजयपुर का भ्रमण किया गया। तत्पश्चात बूढादेव पर जल अभिषेक कर माँ महामाया दाई के दरबार में सेवा-अर्जी अर्पित कर पंचमी भेंट चढ़ाई गई एवं माता को चुनरी अर्पित कर सम्पूर्ण भू-भाग की सुख-समृद्धि, खुशहाली, शांति और जनकल्याण की मंगलकामना की
माँ महामाया दाई से प्रार्थना है कि सम्पूर्ण मानव समाज पर अपनी कृपा बनाए रखें तथा सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली प्रदान करें।
इस अवसर पर सर्व आदिवासी समाज के प्रमुख गण पी. आर ध्रुव, कुंवर सिंह मार्को,लव सिदार,नितिन प्रधान,बबलू मरकाम, दादू सिंह नेटी, मनीषा नेताम, पूजा ध्रुव, किरण खुसरो, अनीता पोर्ते,रीना खुशरो, राम मरावी, दिलेश्वर मरावी,दिल्हरण, शिव सिंह ध्रुव, जलस मरावी, महेश ध्रुव, जगदीश मरकाम, समारु ध्रुव, कुंज बिहारी मरकाम, राम ध्रुव , विजय मरावी एवं समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

सर्व आदिवासी समाज तखतपुर द्वारा माँ महामाया दाई को की पंचमी भेंट">







