Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

धर्मनगरी रतनपुर में करोड़ो के स्ट्रीट लाइट बंद,यात्रीऔर श्रद्धालूँ हो रहे है परेशान: अटल

“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”
“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”

अटल श्रीवास्तव ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने उपमुख्यमंत्री से की मांग

कोटा:— छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं ऐतिहासिक नगरी रतनपुर नगर के प्रमुख मार्गों पर लंबे समय से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को तत्काल चालू कराने की मांग को लेकर कोटा विधायक  अटल श्रीवास्तव ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री  अरुण साव को पत्र लिखा है।
विधायक  अटल श्रीवास्तव ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि माँ महामाया मंदिर रतनपुर में प्रतिदिन छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। नवरात्रि जैसे प्रमुख धार्मिक अवसरों पर श्रद्धालुओं की संख्या में भारी वृद्धि होती है। इसके बावजूद नगर में स्थापित स्ट्रीट लाइटें पिछले कई महीनों से बंद पड़ी हैं, जिससे प्रमुख मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों पर अंधकार की स्थिति बनी हुई है।
उन्होंने कहा कि स्ट्रीट लाइट बंद होने के कारण माँ महामाया के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं, नगरवासियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचने वाले लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से रात के समय अंधेरे के कारण सड़क दुर्घटनाओं, चोरी एवं अन्य अप्रिय घटनाओं की आशंका बनी रहती है। यह स्थिति धार्मिक नगरी रतनपुर की गरिमा एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिकोण से चिंताजनक है।
विधायक  श्रीवास्तव ने कहा कि जिस रतनपुर नगरी में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु आस्था और विश्वास के साथ पहुंचते हैं, वहां बुनियादी प्रकाश व्यवस्था का लंबे समय तक दुरुस्त नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। श्रद्धालुओं और नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन उपलब्ध कराना शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी है।
उन्होंने उपमुख्यमंत्री अरुण साव से आग्रह किया है कि श्रद्धालुओं, नगरवासियों एवं यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रतनपुर नगर की बंद पड़ी समस्त स्ट्रीट लाइटों को तत्काल चालू कराने तथा समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए जाएं, ताकि माँ महामाया के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगी जानवी भारद्वाज
आज फोकस में

राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगी जानवी भारद्वाज

<span style=धर्मनगरी रतनपुर में करोड़ो के स्ट्रीट लाइट बंद,यात्रीऔर श्रद्धालूँ हो रहे है परेशान: अटल">
आज फोकस में

धर्मनगरी रतनपुर में करोड़ो के स्ट्रीट लाइट बंद,यात्रीऔर श्रद्धालूँ हो रहे है परेशान: अटल

दुर्गा विसर्जन रूट पर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर-एसएसपी ने ली शांति समिति की बैठक; नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
आज फोकस में

दुर्गा विसर्जन रूट पर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर-एसएसपी ने ली शांति समिति की बैठक; नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

सर्व आदिवासी समाज तखतपुर द्वारा माँ महामाया दाई को की पंचमी भेंट
आज फोकस में

सर्व आदिवासी समाज तखतपुर द्वारा माँ महामाया दाई को की पंचमी भेंट

तखतपुर में सप्तमी की धूम: जरौंधा में होगा भव्य माता जागरण, प्रीति ठाकुर देंगी प्रस्तुति
आज फोकस में

तखतपुर में सप्तमी की धूम: जरौंधा में होगा भव्य माता जागरण, प्रीति ठाकुर देंगी प्रस्तुति

आस्था के साथ सामाजिक एवं पर्यावरण संचेतना का केंद्र सोंठी (सीपत) का बगलामुखी मां मन्नादाई मंदिर
आज फोकस में

आस्था के साथ सामाजिक एवं पर्यावरण संचेतना का केंद्र सोंठी (सीपत) का बगलामुखी मां मन्नादाई मंदिर

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp