Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ भाजपा निकालेगी भव्य पदयात्रा, गांधी मैदान में होगी विशाल जनसभा

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*गरियाबंद*:- भारतीय जनता पार्टी जिला गरियाबंद के तत्वावधान में शुक्रवार, 30 अक्टूबर को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ विशाल जनसभा एवं भव्य पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर भाजपा एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। पार्टी संगठन ने जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा मोर्चा-प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, शुक्रवार सुबह 11 बजे गरियाबंद के गांधी मैदान में विशाल जनसभा आयोजित होगी। जनसभा के बाद गांधी मैदान से सिविल लाइन तक भव्य पदयात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री खुशवंत साहेब शामिल होंगे। इसके अलावा जिला संगठन प्रभारी अमित चिमनानी, राजिम विधायक रोहित साहू, विधानसभा प्रभारी नेहरू निषाद, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर सहित पूर्व विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा जिला संगठन के साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा भी सक्रिय है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक साहू तथा जिला महामंत्री नंदकिशोर चौबे एवं पंकज निर्मलकर ने जिला और मंडल स्तर के सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का आग्रह किया है।

भाजपा नेताओं के अनुसार, इस आयोजन का उद्देश्य लोकतंत्र की रक्षा, जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना तथा संगठन की एकजुटता प्रदर्शित करना है। उन्होंने जिलेभर के कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर गांधी मैदान पहुंचकर जनसभा एवं पदयात्रा में सहभागिता निभाने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

कलेक्टर ने एकलव्य आवासीय विद्यालय कोसमबुड़ा का निरीक्षण कर ली बैठक, जनजातीय गौरव दिवस पर एकलव्य आवासीय विद्यालय के पांच बच्चों को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित
आज फोकस में

कलेक्टर ने एकलव्य आवासीय विद्यालय कोसमबुड़ा का निरीक्षण कर ली बैठक, जनजातीय गौरव दिवस पर एकलव्य आवासीय विद्यालय के पांच बच्चों को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

<span style=लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ भाजपा निकालेगी भव्य पदयात्रा, गांधी मैदान में होगी विशाल जनसभा">
आज फोकस में

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ भाजपा निकालेगी भव्य पदयात्रा, गांधी मैदान में होगी विशाल जनसभा

बदलते मौसम में सतर्क रहें, फसल और बेजुबान जीव-जंतुओं की सुरक्षा का रखें ध्यान : दीपक साहू
आज फोकस में

बदलते मौसम में सतर्क रहें, फसल और बेजुबान जीव-जंतुओं की सुरक्षा का रखें ध्यान : दीपक साहू

आधार कार्ड सुधार शिविर का आयोजन , विद्यार्थी उठाएं लाभ
आज फोकस में

आधार कार्ड सुधार शिविर का आयोजन , विद्यार्थी उठाएं लाभ

खोंगसरा–तूलुफ के साजादहरा-दोड़की में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी
आज फोकस में

खोंगसरा–तूलुफ के साजादहरा-दोड़की में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी

छह महीने बाद भी बाढ़ पीड़ितों को मुआवजे का इंतजार, आखिर कब जागेगा प्रशासन?
आज फोकस में

छह महीने बाद भी बाढ़ पीड़ितों को मुआवजे का इंतजार, आखिर कब जागेगा प्रशासन?

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp