Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कलेक्टर ने एकलव्य आवासीय विद्यालय कोसमबुड़ा का निरीक्षण कर ली बैठक, जनजातीय गौरव दिवस पर एकलव्य आवासीय विद्यालय के पांच बच्चों को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*गरियाबंद*:- कलेक्टर  रणबीर शर्मा ने आज छुरा विकासखंड के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कोसमबुड़ा का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से बातचीत की और विभिन्न विषयों एवं सामान्य ज्ञान से संबंधित सवाल पूछे। इस दौरान विद्यार्थियों ने कलेक्टर के सवालों का सही जवाब दिया। बच्चों की अच्छी तैयारी देखकर कलेक्टर ने तालियां बजवाकर उन्हें प्रोत्साहित किया। इस दौरान कुछ बच्चों ने कहा कि आगे वे सिविल सर्विस, मेडिकल, इंजीनिरिंग, फैशन डिजाइन में जाना चाहते है। जिस पर कलेक्टर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें अभी से उत्साह एवं लगन के साथ तैयारी करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को नीट, जेईई और आईआईटी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि वे अभी से अपना लक्ष्य तय कर नियमित पढ़ाई करें और उसे हासिल करने के लिए मेहनत करें। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि विद्यार्थियों को इन परीक्षाओं की जानकारी देने के साथ उनकी तैयारी भी कराएं, ताकि वे आगे चलकर और अच्छे संस्थानों में प्रवेश पा सकें। कलेक्टर ने कहा कि एकलव्य विद्यालयों की स्थापना जनजातीय बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए की गई है।
विद्यालय के प्राचार्य डॉ. कमलाकांत यादव ने बताया कि विद्यार्थी लगन और मेहनत के साथ पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि शैक्षणिक सत्र सत्र 2025-26 में कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा एवं कक्षा बारहवीं का परीक्षा परिणाम 98 प्रतिशत रहा। यह विद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति भवन में 12 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर विद्यालय के पांच विद्यार्थियों को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा दो विशेष रूप से पीवीटीजी के विद्यार्थियों का एमबीबीएस के लिए चयन हुआ है। कक्षा 12वीं के 11 बच्चों को भारतीय विज्ञान संस्थान बैंगलोर, आईआईटी दिल्ली जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों का शैक्षणिक भ्रमण भी कराया गया है।
कलेक्टर शर्मा ने विद्यालय में जिला स्तरीय संचालन समिति की बैठक लेकर विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में विद्यार्थियों के नामांकन, रिक्त सीटों, पीवीटीजी विद्यार्थियों के प्रवेश, शिक्षकीय एवं गैर-शिक्षकीय पदों की स्थिति और आगामी सत्र के लिए परीक्षा परिणाम के लक्ष्य पर चर्चा की गई। कक्षा 10वीं एवं 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम, खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की उपलब्धियों की भी जानकारी ली गई। इसके साथ ही विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं, आवश्यक संसाधनों, भोजन व्यवस्था, विद्यार्थियों की दैनिक दिनचर्या और हाउस प्रणाली की समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान विद्यालय प्रबंधन ने अपनी समस्याओं और आवश्यकताओं से कलेक्टर को अवगत कराया। कलेक्टर ने विद्यालय ग्राउंड का समतलीकरण, महिला एवं पुरुष गार्ड रूम के समीप शौचालय, ओपन ऑडिटोरियम निर्माण, नलकूप खनन, स्टडी रूम निर्माण, ट्रांसफर्मर के पास सुरक्षा जाली लगाने संबंधित कार्य के लिए ईपीडब्ल्यूडी के अधिकारी को निर्देशित किया। इस दौरान एसडीएम अवंति गुप्ता, आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त लोकेश्वर पटेल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक डीपी ठाकुर, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के कार्यपालन अभियंत रामेश्वर सिंह, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता विप्लव घृतलहरे, जिला परिवहन अधिकारी सुश्री युगेश्वरी वर्मा, डीएमसी शिवेश शुक्ला सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

एनटीपीसी सीपत ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सतर्कता का संदेश
आज फोकस में

एनटीपीसी सीपत ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सतर्कता का संदेश

जिले में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों पर रोक के लिए गंभीरता पूर्वक करे कार्य – कलेक्टर शर्मा
आज फोकस में

जिले में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों पर रोक के लिए गंभीरता पूर्वक करे कार्य – कलेक्टर शर्मा

70.14 करोड़ रुपये की लागत से हो रहा कोपरा-पोखरा मार्ग का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य
आज फोकस में

70.14 करोड़ रुपये की लागत से हो रहा कोपरा-पोखरा मार्ग का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य

<span style=कलेक्टर ने एकलव्य आवासीय विद्यालय कोसमबुड़ा का निरीक्षण कर ली बैठक, जनजातीय गौरव दिवस पर एकलव्य आवासीय विद्यालय के पांच बच्चों को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित">
आज फोकस में

कलेक्टर ने एकलव्य आवासीय विद्यालय कोसमबुड़ा का निरीक्षण कर ली बैठक, जनजातीय गौरव दिवस पर एकलव्य आवासीय विद्यालय के पांच बच्चों को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ भाजपा निकालेगी भव्य पदयात्रा, गांधी मैदान में होगी विशाल जनसभा
आज फोकस में

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ भाजपा निकालेगी भव्य पदयात्रा, गांधी मैदान में होगी विशाल जनसभा

बदलते मौसम में सतर्क रहें, फसल और बेजुबान जीव-जंतुओं की सुरक्षा का रखें ध्यान : दीपक साहू
आज फोकस में

बदलते मौसम में सतर्क रहें, फसल और बेजुबान जीव-जंतुओं की सुरक्षा का रखें ध्यान : दीपक साहू

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp