Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

70.14 करोड़ रुपये की लागत से हो रहा कोपरा-पोखरा मार्ग का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*गरियाबंद*:-जिले के फिंगेश्वर विकासखंड अंतर्गत कोपरा-पोखरा मुख्य जिला मार्ग का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। कुल 26.20 किलोमीटर लंबाई वाले इस मार्ग के निर्माण के लिए बजट मद के अंतर्गत 70 करोड़ 14 लाख 41 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है। वर्तमान में लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। इसके तहत डब्ल्यूएमएम की प्रथम लेयर बिछाने का कार्य प्रगति पर है। कोपरा-पोखरा मार्ग जिले के लिए महत्वपूर्ण सड़क संपर्क मार्ग है। यह मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 130-सी से निकलकर राजिम-फिंगेश्वर-महासमुंद मुख्य जिला मार्ग को जोड़ते हुए राजिम-पोखरा मुख्य जिला मार्ग से संपर्क स्थापित करता है। इसके चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण से क्षेत्र में सड़क संपर्क व्यवस्था बेहतर होगी।

महासमुंद जिले तक पहुंचने में होगी दूरी की बचत –
मार्ग का निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र के लोगों को महासमुंद जिले तक पहुंचने के लिए कम दूरी तय करनी पड़ेगी। इससे यात्रियों के समय की बचत होगी और आवागमन अधिक सुविधाजनक बन सकेगा। बेहतर सड़क संपर्क से स्थानीय नागरिकों, किसानों, व्यापारियों तथा अन्य यात्रियों को लाभ मिलेगी।

सड़क की मजबूती और गुणवत्ता पर जोर –
लोक निर्माण विभाग के अनुसार, वर्तमान में सड़क निर्माण के अंतर्गत डब्ल्यूएमएम की प्रथम लेयर का कार्य किया जा रहा है। चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण से मार्ग की उपयोगिता बढ़ेगी और आवागमन को सुगम बनाने में मदद मिलेगी। निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप सड़क निर्माण कार्य पूरा होने से इस मार्ग पर यातायात व्यवस्था बेहतर होगी। लोक निर्माण विभाग, गरियाबंद संभाग के कार्यपालन अभियंता के अनुसार, कोपरा-पोखरा मुख्य जिला मार्ग का निर्माण जिले की सड़क अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य है। मार्ग के पूर्ण होने से गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर क्षेत्र और महासमुंद जिले के बीच सड़क संपर्क अधिक सुविधाजनक होगा।

एनटीपीसी सीपत ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सतर्कता का संदेश
आज फोकस में

एनटीपीसी सीपत ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सतर्कता का संदेश

जिले में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों पर रोक के लिए गंभीरता पूर्वक करे कार्य – कलेक्टर शर्मा
आज फोकस में

जिले में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों पर रोक के लिए गंभीरता पूर्वक करे कार्य – कलेक्टर शर्मा

<span style=70.14 करोड़ रुपये की लागत से हो रहा कोपरा-पोखरा मार्ग का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य">
आज फोकस में

70.14 करोड़ रुपये की लागत से हो रहा कोपरा-पोखरा मार्ग का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य

कलेक्टर ने एकलव्य आवासीय विद्यालय कोसमबुड़ा का निरीक्षण कर ली बैठक, जनजातीय गौरव दिवस पर एकलव्य आवासीय विद्यालय के पांच बच्चों को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित
आज फोकस में

कलेक्टर ने एकलव्य आवासीय विद्यालय कोसमबुड़ा का निरीक्षण कर ली बैठक, जनजातीय गौरव दिवस पर एकलव्य आवासीय विद्यालय के पांच बच्चों को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ भाजपा निकालेगी भव्य पदयात्रा, गांधी मैदान में होगी विशाल जनसभा
आज फोकस में

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ भाजपा निकालेगी भव्य पदयात्रा, गांधी मैदान में होगी विशाल जनसभा

बदलते मौसम में सतर्क रहें, फसल और बेजुबान जीव-जंतुओं की सुरक्षा का रखें ध्यान : दीपक साहू
आज फोकस में

बदलते मौसम में सतर्क रहें, फसल और बेजुबान जीव-जंतुओं की सुरक्षा का रखें ध्यान : दीपक साहू

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp