Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मुरलीबन तालाब कब्ज़ा पर आखिर कौन करेगा कार्रवाई,वन , निगम या राजस्व विभाग नगरवासियों को है इंतजार।

रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट
रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट

दर्जनों एकड़ जमीन को कब्ज़ा कर फेसिंग तार से घेरकर खरीदी बिक्री का मामला सामने आने के बाद अब तक किसी भी विभाग को पता नही आखिर यह किसके परिक्षेत्र में है।

रतनपुर—- धार्मिक व पौराणिक नगरी रतनपुर में तालाब व वन भूमि सुरक्षित नही है इन्हें लोग अब फेसिंग तार से घेरकर कब्जा कर रहे है रतनपुर के मुरलीबन तालाब व तालाब से लगे हुए वन भूमि का मामला है जहां कुछ लोग खाली जमीन को फेसिंग तार से घेरकर कब्जा कर रखें हैवही इन जमीनों का खरीदी बिक्री भी कर रहे है।प्रसासन को जानकारी के बाद अब तक कोई भी विभाग ये नही बता पा रही कि यह क्षेत्र किसके अधीन हैतो आखिर कार्रवाई कौन करेगा।

आपको बता दे कि रतनपुर को तालाबो की नगरी के नाम से जाना जाता है लेकिन अब ओ दिन दूर नही की इस नगरी को लोग कब्जा नगरी के नाम से जाना जाएगा क्योंकि यहाँ के सभी तालाब पर कब्जा होते जा रहा है लोग कब्जा कर निर्माण भी कर रहे है ।लेकिन अब नया नया मामला सामने आने लगा है लोग अब तालाबो को कब्जा कर खरीदी बिक्री भी कर रहे है ।

और यह मामला कही और नही रतनपुर के मुरलीबन तालाब के एक हिस्सा ओर उसी से लगे वन जमीन को फेसिंग तार से घेरकर कब्जा किया गया है पर अब तो कब्जा कर खरीदी बिक्री भी किया जा रहा है ।जिसकी जानकारी सभी जिम्मेदार लोगों को है लेकिन अब तक इस अवैध कब्जा कर खरीदी बिक्री पर कोई सुध नही ले रहा है ना ही कोई विभाग बता पा रहा है की यह क्षेत्र किसके अधीन हैजबकि नगरवासियों को इंतजार है आखिर कौन करेगा कार्रवाई।

पल्ला झाड़ रहे सभी विभाग

मुरलीबन तालाब कब्जा मामले में कोई भी विभाग ये नही बता पा रहा है कि यह क्षेत्र किसके परिक्षेत्र में है सभी विभाग इस मामले पर पल्ला झाड़ते नजर आ रहे है ।

क्या कहते है जिम्मेदार-

– हमारे परिक्षेत्र में नही आता है जहाँ पर फेसिंग तार से घेरकर कब्जा किया गया है।
पियुष बजाज
रेंजर
वन विकास निगम

——– वन विभाग का परिक्षेत्र नही है जिस क्षेत्र में फेसिंग तार से कब्जा किया गया है

देव सिंह राजपूत
रेंजर
वन विभाग रतनपुर

———– राजस्व विभाग में नही है जहां पर फेसिंग तार से घेरकर कब्जा किया गया है।

दिलीप परस्ते
पटवारी
रतनपुर

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत का त्वरित समाधान
आज फोकस में

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत का त्वरित समाधान

एक सप्ताह में गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 105 फरार वारंटी गिरफ्तार, 8 स्थायी और 97 गिरफ्तारी वारंट तामील
आज फोकस में

एक सप्ताह में गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 105 फरार वारंटी गिरफ्तार, 8 स्थायी और 97 गिरफ्तारी वारंट तामील

DMF मद से सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में रिन्यूवेशन कार्य पर उठे सवाल, घटिया निर्माण का आरोप… सरकारी पैसों की बर्बादी या लापरवाही..जिम्मेदार कौन?
आज फोकस में

DMF मद से सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में रिन्यूवेशन कार्य पर उठे सवाल, घटिया निर्माण का आरोप… सरकारी पैसों की बर्बादी या लापरवाही..जिम्मेदार कौन?

पांडुका में शराब दुकान दोबारा खोलने की मांग तेज, ग्राम सभा में सैकड़ों ग्रामीणों ने सरपंच को सौंपा आवेदन
आज फोकस में

पांडुका में शराब दुकान दोबारा खोलने की मांग तेज, ग्राम सभा में सैकड़ों ग्रामीणों ने सरपंच को सौंपा आवेदन

राजिम में अवैध रेत खनन का खेल बेखौफ, रातभर दौड़ रहे हाईवा
आज फोकस में

राजिम में अवैध रेत खनन का खेल बेखौफ, रातभर दौड़ रहे हाईवा

हथियारों का बड़ा डंप किया गया बरामद ,,तोयामेटा में छिपाई गई 24 लाख की नकदी जब्त
आज फोकस में

हथियारों का बड़ा डंप किया गया बरामद ,,तोयामेटा में छिपाई गई 24 लाख की नकदी जब्त

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp