Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शरीर, मन और आत्मा का समन्वय में सहायक है योग: केशकाल विधायक

कोंडागांव जिला ब्यूरो दीपक ठाकुर की रिपोर्ट
कोंडागांव जिला ब्यूरो दीपक ठाकुर की रिपोर्ट

‘दवाओं पर निर्भरता कम करती है योग’

विकास नगर स्टेडियम में आयोजित किया गया जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम

कोंडागांव,:— ग्यारहवाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कोंडागांव जिले में 21 जून को बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। नगर के विकास नगर स्टेडियम सहित विभिन्न स्थानों पर सुबह योगाभ्यास प्रदर्शन किया गया। कोंडागांव के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम शामिल हुए।
इस अवसर पर टेकाम ने कहा कि योग केवल शारीरिक कसरत नहीं है, बल्कि यह आत्मा, मन और शरीर के समन्वय का पहचान बन चुका है।

उन्होंने बताया कि इस बार का यह आयोजन ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ’ थीम पर आयोजित किया गया।
टेकाम ने योग के स्वास्थ्य लाभों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय की व्यस्त जीवनशैली में अनेक शारीरिक और मानसिक समस्याएँ सामने आ रही हैं। योग ऐसी विधा है, जो दवाओं पर निर्भरता कम करके व्यक्ति को भीतर से स्वस्थ बनाती है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के बाद लोगों ने योग और ध्यान की शक्ति को और गहराई से समझा है। उन्होंने कहा कि योग न तो जाति-धर्म देखता है, न ही उम्र । यह सबके लिए है- छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक। उन्होंने कहा कि ‘योग दिवस हमारे लिए एक अवसर है,

जब हम खुद को और समाज को स्वस्थ और सशक्त बना सकते हैं। उन्होंने इस अवसर पर योग को अपनाकर तन और मन से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने की अपील की। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रीता सोरी, नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार, कोंडागांव वन मंडलाधिकारी चूड़ामणि सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई, अपर कलेक्टर चित्रकांत ठाकुर सहित स्कूली बच्चे और नागरिकगणों ने योगाभ्यास का प्रदर्शन किया।
*किया गया पौधों का वितरण*
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा इस वर्ष दिए गए थीम हरित योग के अनुसार इस अवसर पर योगाभ्यासियों को पौधरोपण हेतु पौधों का वितरण किया गया।

“जहां बनना था भविष्य, वहां पनप रहा अपराध”
आज फोकस में

“जहां बनना था भविष्य, वहां पनप रहा अपराध”

राजिम विधायक रोहित साहू ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल,दिव्यांग बच्चों को कराया मेले व मीना बाजार का भ्रमण
आज फोकस में

राजिम विधायक रोहित साहू ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल,दिव्यांग बच्चों को कराया मेले व मीना बाजार का भ्रमण

रायपुर : मुख्यमंत्री कन्या विवाह में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने घराती बन बारात परघाकर किया सभी का स्वागत
आज फोकस में

रायपुर : मुख्यमंत्री कन्या विवाह में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने घराती बन बारात परघाकर किया सभी का स्वागत

रायपुर : मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
आज फोकस में

रायपुर : मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

रायपुर : ज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में भी देश में विशेष पहचान बनाएगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री  साय
आज फोकस में

रायपुर : ज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में भी देश में विशेष पहचान बनाएगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय

रायपुर : बौद्ध परंपराओं के साथ छह नवदंपत्तियों ने लिया जीवनभर साथ निभाने का संकल्प
आज फोकस में

रायपुर : बौद्ध परंपराओं के साथ छह नवदंपत्तियों ने लिया जीवनभर साथ निभाने का संकल्प

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp