ब्यूरो रिपोर्ट समय न्यूज़ लाइव
बिलासपुर :– पुरानी रंजिश को लेकर युवक और उसके साथी के साथ मारपीट करने के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी फरहान खान (20) को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 5 नवंबर की सुबह करीब 4 बजे राजीव गांधी चौक के पास की है, जहां इडली-डोसा दुकान में काम कर रहे हर्ष धनकर और उसके साथी पर कुछ युवकों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया था।
मामले में पुलिस पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज चुकी थी, जबकि फरहान खान घटना के बाद से फरार था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपने साथियों के साथ वारदात में शामिल होना स्वीकार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।








