Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

69वें उर्स के अवसर पर 28 नवंबर को होगा कुल हिन्द तेगी कॉन्फ्रेंस एवं जलसा

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर:— तेगी कमेटी, जोनल इकाई बिलासपुर द्वारा प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी हज़रत तेग अली शाह रहमतुल्लाह अलैह के 69वें सालाना उर्स के मुबारक अवसर पर कुल हिन्द तेगी कॉन्फ्रेंस (जलसा) 2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक एवं रूहानी कार्यक्रम आगामी 28 नवंबर 2026, शनिवार को स्थानीय ईदगाह मैदान, बिलासपुर में नमाज़-ए-ईशा के बाद आयोजित होगा। इस आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों से प्रतिष्ठित उलेमा-ए-दीन, मशायख़-ए-किराम, सज्जादानशीन, सूफी-संत एवं धार्मिक हस्तियों की विशेष उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम का उद्देश्य आपसी भाईचारे, धार्मिक सद्भाव, मोहब्बत, इंसानियत और खानकाही परंपराओं के संदेश को आम लोगों तक पहुँचाना है। इस अवसर पर देश की कई प्रतिष्ठित धार्मिक हस्तियाँ अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की रौनक बढ़ाएँगी। इनमें प्रमुख रूप से हज़रत मोहम्मद अली क़ादरी तेगी, सुरकाही शरीफ से हज़रत मोहम्मद उस्मान रज़ा साहब, हज़रत मोहम्मद सैफुल्लाह अलीमी साहब (कोलकाता), हज़रत मुफ़्ती मोहम्मद आरिफ़ कुरैशी साहब (बरेली शरीफ), जनाब मुबारक हुसैन मुबारक साहब (गिरिडीह, झारखंड), जनाब ज़ाकिर इस्माइली साहब (बहराइच शरीफ) एवं जनाब कफील अम्बर साहब (कोलकाता) सहित अन्य प्रतिष्ठित धार्मिक हस्तियाँ शामिल रहेंगी। इस वर्ष के आयोजन का विशेष आकर्षण खानकाह-ए-सुरकाही शरीफ के सज्जादानशीन नशीन मोहम्मद अली क़ादरी तेगी साहब, मुजफ्फरपुर की विशेष उपस्थिति रहेगी। उनके आगमन को लेकर अकीदतमंदों एवं तेगी सिलसिले से जुड़े लोगों में विशेष उत्साह है। तेगी कमेटी की ओर से इस आयोजन को लेकर आवश्यक तैयारियाँ की जा रही हैं। आयोजकों ने बिलासपुर सहित आसपास के क्षेत्रों के तमाम अकीदतमंदों, धर्मप्रेमियों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर इस रूहानी महफ़िल का हिस्सा बनें और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें। यह आयोजन धार्मिक आस्था, आपसी एकता, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर होगा। उक्त जानकारी तेगी कमेटी, जोनल इकाई बिलासपुर के सचिव मोहम्मद इब्राहिम ने संयुक्त रूप से दी।

संविधान दिवस पर SDM ने दिलाई प्रस्तावना की शपथ
आज फोकस में

संविधान दिवस पर SDM ने दिलाई प्रस्तावना की शपथ

नागरिक सुरक्षा मंच की मांग पर प्रशासन जागा, राजीव गांधी चौक जरहाभाटा के जानलेवा डिवाइडर पर लगा वृहत सोलर लाइट इंडिकेटर
आज फोकस में

नागरिक सुरक्षा मंच की मांग पर प्रशासन जागा, राजीव गांधी चौक जरहाभाटा के जानलेवा डिवाइडर पर लगा वृहत सोलर लाइट इंडिकेटर

<span style=69वें उर्स के अवसर पर 28 नवंबर को होगा कुल हिन्द तेगी कॉन्फ्रेंस एवं जलसा">
आज फोकस में

69वें उर्स के अवसर पर 28 नवंबर को होगा कुल हिन्द तेगी कॉन्फ्रेंस एवं जलसा

शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो महिला से मारपीट, डायल 112 पर कुल्हाड़ी से हमला
आज फोकस में

शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो महिला से मारपीट, डायल 112 पर कुल्हाड़ी से हमला

कोंडागांव प्रशासन पर आदिवासी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनोद सोरी के गंभीर आरोप, प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उठाए सवाल
आज फोकस में

कोंडागांव प्रशासन पर आदिवासी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनोद सोरी के गंभीर आरोप, प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उठाए सवाल

रतनपुर के वार्ड 8 में विकास को मिली नई रफ्तार, 23 लाख की आरसीसी नाली का हुआ भूमि पूजन
आज फोकस में

रतनपुर के वार्ड 8 में विकास को मिली नई रफ्तार, 23 लाख की आरसीसी नाली का हुआ भूमि पूजन

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp