Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नागरिक सुरक्षा मंच की मांग पर प्रशासन जागा, राजीव गांधी चौक जरहाभाटा के जानलेवा डिवाइडर पर लगा वृहत सोलर लाइट इंडिकेटर

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर :–;पिछले दिनों नागरिक सुरक्षा मंच ने जिलाधीश को ज्ञापन सौंपकर राजीव गांधी चौक, जरहाभाटा में बीच सड़क में अचानक आ जाने वाले जानलेवा डिवाइडर को हटाने / सुरक्षित करने की मांग की थी।

मंच ने ज्ञापन में कहा था कि बिना किसी इंडिकेशन, रिफ्लेक्टर और चेतावनी बोर्ड के यह डिवाइडर रात में वाहन चालकों को दिखाई नहीं देता, जिसके कारण वहां अनेकों गंभीर सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। कई लोग घायल हो चुके हैं और जान-माल का नुकसान हुआ है। यह स्थान एक खतरनाक ब्लैक स्पॉट बन चुका था।

मंच की मांग पर प्रशासन ने संज्ञान लिया है और अब उस ब्लैक स्पॉट पर वृहत आकार का सोलर लाइट वाला इंडिकेटर लगाया गया है। इससे रात में दूर से ही डिवाइडर दिखाई देगा और वाहन चालक समय रहते सावधान हो सकेंगे।

नागरिक सुरक्षा मंच के संस्थापक एवं संयोजक अमित तिवारी ने कहा

“यह जनता की जीत है। हमने कोई राजनीतिक मांग नहीं की थी, सिर्फ लोगों की जान बचाने की मांग की थी। प्रशासन ने देर से ही सही, लेकिन सही कदम उठाया है। इसके लिए हम प्रशासन का आभार व्यक्त करते हैं।”

> “लेकिन हमारी मांग अभी पूरी नहीं हुई है। सिर्फ एक इंडिकेटर काफी नहीं है। वहां रिफ्लेक्टर, स्पीड ब्रेकर, चेतावनी बोर्ड और रोड मार्किंग भी स्थायी रूप से लगाई जाए, ताकि फिर कोई दुर्घटना न हो। मंच शहर के हर ब्लैक स्पॉट की निगरानी करता रहेगा।”

नागरिक सुरक्षा मंच ने प्रशासन से मांग की है कि बिलासपुर के अन्य खतरनाक डिवाइडर और ब्लैक स्पॉट का भी सर्वे कराकर वहां भी इसी तरह की सुरक्षा व्यवस्था की जाए

संविधान दिवस पर SDM ने दिलाई प्रस्तावना की शपथ
आज फोकस में

संविधान दिवस पर SDM ने दिलाई प्रस्तावना की शपथ

<span style=नागरिक सुरक्षा मंच की मांग पर प्रशासन जागा, राजीव गांधी चौक जरहाभाटा के जानलेवा डिवाइडर पर लगा वृहत सोलर लाइट इंडिकेटर">
आज फोकस में

नागरिक सुरक्षा मंच की मांग पर प्रशासन जागा, राजीव गांधी चौक जरहाभाटा के जानलेवा डिवाइडर पर लगा वृहत सोलर लाइट इंडिकेटर

69वें उर्स के अवसर पर 28 नवंबर को होगा कुल हिन्द तेगी कॉन्फ्रेंस एवं जलसा
आज फोकस में

69वें उर्स के अवसर पर 28 नवंबर को होगा कुल हिन्द तेगी कॉन्फ्रेंस एवं जलसा

शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो महिला से मारपीट, डायल 112 पर कुल्हाड़ी से हमला
आज फोकस में

शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो महिला से मारपीट, डायल 112 पर कुल्हाड़ी से हमला

कोंडागांव प्रशासन पर आदिवासी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनोद सोरी के गंभीर आरोप, प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उठाए सवाल
आज फोकस में

कोंडागांव प्रशासन पर आदिवासी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनोद सोरी के गंभीर आरोप, प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उठाए सवाल

रतनपुर के वार्ड 8 में विकास को मिली नई रफ्तार, 23 लाख की आरसीसी नाली का हुआ भूमि पूजन
आज फोकस में

रतनपुर के वार्ड 8 में विकास को मिली नई रफ्तार, 23 लाख की आरसीसी नाली का हुआ भूमि पूजन

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp