Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उपका स्कूल में गरिमामय ढंग से मनाया गया संविधान दिवस, बच्चों ने ली संविधान की शपथ

“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”
“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”

प्रधान पाठक सूर्यकांत वाजपेई ने विद्यार्थियों को संविधान के महत्व, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों की दी विस्तृत जानकारी

संविधान का ज्ञान, लोकतंत्र की पहचान; अधिकारों का सम्मान और कर्तव्यों का निर्वहन ही सच्चे नागरिक की पहचान।” सूर्यकांत बाजपयी ने कहा

बेलगहना :– उपका स्कूल में संविधान दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के प्रति सम्मान, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से संविधान की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधान पाठक सूर्यकांत वाजपेई ने बच्चों को भारतीय संविधान के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमारा संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूत नींव है। संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार प्रदान करता है। साथ ही प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का पालन करने की भी जिम्मेदारी सौंपता है।

उन्होंने विद्यार्थियों को संविधान की प्रस्तावना में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता जैसे मूल आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि देश का जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए संविधान को जानना और उसके आदर्शों का सम्मान करना बेहद जरूरी है।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने संविधान की शपथ लेकर देश की एकता, अखंडता, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को न केवल संविधान के प्रति जागरूक किया गया, बल्कि उनमें देश के प्रति जिम्मेदारी और राष्ट्रभावना की भावना विकसित करने का संदेश भी दिया गया।

संविधान दिवस का यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रहा।

“संविधान का ज्ञान, लोकतंत्र की पहचान; अधिकारों का सम्मान और कर्तव्यों का निर्वहन ही सच्चे नागरिक की पहचान।”

केंद्रीय राज्य मंत्री  तोखन साहू ने किया एनटीपीसी सीपत के ₹11.46 करोड़ के सीएसआर कार्यों का उद्घाटन एवं भूमिपूजन
आज फोकस में

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने किया एनटीपीसी सीपत के ₹11.46 करोड़ के सीएसआर कार्यों का उद्घाटन एवं भूमिपूजन

सकरी पुलिस की कार्रवाई: 33 केव्ही बिजली तार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 25 हजार का तार बरामद
आज फोकस में

सकरी पुलिस की कार्रवाई: 33 केव्ही बिजली तार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 25 हजार का तार बरामद

बिलासपुर में गौधामों के संचालन में तेजी लाने के निर्देश, लंबित आवेदनों का होगा जल्द निराकरण
आज फोकस में

बिलासपुर में गौधामों के संचालन में तेजी लाने के निर्देश, लंबित आवेदनों का होगा जल्द निराकरण

1 दिसंबर से वीबी-जी राम जी योजना के तहत शुरू होंगे कार्य, बिल्हा में मेटों को दिया गया प्रशिक्षण
आज फोकस में

1 दिसंबर से वीबी-जी राम जी योजना के तहत शुरू होंगे कार्य, बिल्हा में मेटों को दिया गया प्रशिक्षण

बिजली बिल बकायादारों पर विद्युत विभाग की सख्ती, चलाया सघन चेकिंग और वसूली अभियान
आज फोकस में

बिजली बिल बकायादारों पर विद्युत विभाग की सख्ती, चलाया सघन चेकिंग और वसूली अभियान

नवाडीह में नवधा रामायण सुनने उमड़ रही भीड़
आज फोकस में

नवाडीह में नवधा रामायण सुनने उमड़ रही भीड़

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp