
बिलासपुर जिले में वीबी-जी राम जी योजना के तहत आगामी 1 दिसंबर से कार्य शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसी कड़ी में जनपद पंचायत बिल्हा में मेटों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान श्रमिकों की ऑनलाइन हाजिरी, कार्यों की जियो टैगिंग और रिकॉर्ड संधारण की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
वीबी-जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी के तहत जनपद पंचायत बिल्हा में मेटों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें एनएमएमएस मोबाइल ऐप के माध्यम से श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज करने, कार्यस्थलों की जियो टैगिंग करने और मेट पंजी के व्यवस्थित संधारण की जानकारी दी गई।
जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार सिंह और कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश चंद देवांगन ने मेटों को योजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही श्रमिकों की उपस्थिति और कार्यों का रिकॉर्ड पारदर्शी एवं व्यवस्थित रखने पर जोर दिया।
प्रशिक्षण में तकनीकी सहायक और ग्राम रोजगार सहायक भी मौजूद रहे। अब प्रशासन का लक्ष्य 1 दिसंबर से योजना के तहत कार्यों का संचालन शुरू करना है।

1 दिसंबर से वीबी-जी राम जी योजना के तहत शुरू होंगे कार्य, बिल्हा में मेटों को दिया गया प्रशिक्षण">








