Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

छोटेडोंगर में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए ‘एनिमल इंडक्शन प्रोग्राम’ की पहल

25 आदिवासी महिलाओं को डेयरी संचालन का वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार से जोड़ने की तैयारी

नारायणपुर बस्तर संभाग में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, आदिवासी महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने तथा दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर गांव में डेयरी विकास की अभिनव पहल की जा रही है। राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के डेयरी सेवाएं डिविजन एवं जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से यहां ‘एनिमल इंडक्शन प्रोग्राम’ के तहत पायलट परियोजना शुरू करने की प्रारंभिक तैयारियां की जा रही हैं।
कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देशानुसार एनडीडीबी की तकनीकी टीम एवं पशुधन विकास विभाग के मैदानी अमले द्वारा परियोजना के लिए उपयुक्त भूमि चिन्हांकन, आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का आकलन तथा हितग्राहियों के चयन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इस परियोजना के माध्यम से गांव की 25 आदिवासी महिलाओं को डेयरी व्यवसाय से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की योजना है।

पायलट परियोजना के अंतर्गत चयनित महिला हितग्राहियों को छह माह तक एक ही स्थान पर डेयरी संचालन का वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान पशुओं की देखभाल, संतुलित आहार एवं पोषण, स्वच्छ दुग्ध उत्पादन, पशु स्वास्थ्य एवं प्रबंधन तथा डेयरी व्यवसाय के संचालन से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की जाएगी। प्रशिक्षण पूर्ण होने के पश्चात प्रत्येक हितग्राही को दो दुधारू पशु उपलब्ध कराने की योजना है, जिससे महिलाएं स्वयं का डेयरी व्यवसाय प्रारंभ कर नियमित आय अर्जित कर सकें।
परियोजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए डेयरी प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना हेतु स्थल चयन, बिजली एवं पानी की उपलब्धता सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का आकलन किया जा रहा है। इस संबंध में सरपंच छोटेडोंगर, वन विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, राजस्व विभाग, विद्युत विभाग तथा महिला स्व सहायता समूहों के सदस्यों के साथ चर्चा कर समन्वय स्थापित किया गया। बैठक में हितग्राही चयन, प्रशिक्षण केंद्र की व्यवस्थाओं एवं परियोजना के संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श कर आगामी कार्ययोजना तैयार करने की दिशा में पहल की गई।
यह पायलट परियोजना छोटेडोंगर की आदिवासी महिलाओं को आजीविका के नए अवसर उपलब्ध कराने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन एवं डेयरी गतिविधियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है। स्थानीय स्तर पर दुग्ध उत्पादन बढ़ने से महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होने, स्वरोजगार के अवसर विकसित होने तथा गांव में डेयरी आधारित आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp