Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गोटुल परिसर में चौपाल आयोजित कर पीएम आवास एवं पीएम जनमन योजना के निर्माण कार्यों की समीक्षा

बस्तर संभागीय ब्यूरो दीपक ठाकुर की रिपोर्ट
बस्तर संभागीय ब्यूरो दीपक ठाकुर की रिपोर्ट

 

कुतुल में हितग्राहियों से संवाद कर समस्याओं का लिया जायजा, अधूरे आवास निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश

नारायणपुर:—, जिले के जनपद पंचायत ओरछा अंतर्गत ग्राम पंचायत कुतुल में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं पीएम जनमन आवास योजना के तहत स्वीकृत आवासों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देशानुसार ग्राम के पारंपरिक गोटुल परिसर में चौपाल आयोजित की गई। चौपाल में पंचायत प्रतिनिधियों, संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में आवास निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई, कार्य स्थल पर जाकर निरीक्षण किया गया तथा शेष कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
चौपाल के दौरान पीएम आवास के जिला समन्वयक गिरेंद्र साहू ने आवास योजना के हितग्राहियों से सीधे संवाद कर निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। हितग्राहियों ने आवास निर्माण के दौरान आ रही विभिन्न व्यावहारिक एवं तकनीकी समस्याओं, निर्माण सामग्री की उपलब्धता, किस्तों के भुगतान तथा अन्य स्थानीय कठिनाइयों से अवगत कराया। ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही कर समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की अनावश्यक बाधा उत्पन्न न हो।

  1. समीक्षा के दौरान इस बात पर जोर दिया गया कि शासन की महत्वाकांक्षी आवास योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक समय पर पहुंचे और स्वीकृत आवास निर्धारित समयावधि में पूर्ण हों। अधिकारियों ने हितग्राहियों एवं मैदानी अमले को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने, योजनाओं के प्रावधानों के अनुरूप कार्य करने तथा अधूरे आवासों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही आवास निर्माण की नियमित मॉनिटरिंग एवं हितग्राहियों को आवश्यक सहयोग प्रदान करने पर भी जोर दिया गया।
    ग्राम के पारंपरिक गोटुल परिसर में ग्रामीणों के साथ आयोजित इस चौपाल का उद्देश्य योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता सुनिश्चित करना, हितग्राहियों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान करना तथा आवास निर्माण कार्यों को गति प्रदान करना रहा। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधि, संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp