Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शासकीय वीर सुरेन्द्र साय महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, सीएमएचओ ने किया रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*गरियाबंद*:- कलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यू.एस. नवरत्न के मार्गदर्शन में जिले में स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने तथा नियमित रक्त की आवश्यकता की पूर्ति के उद्देश्य से 26 नवंबर 2026 को शासकीय वीर सुरेन्द्र साय महाविद्यालय, गरियाबंद में रक्तदान शिविर एवं स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन जिला चिकित्सालय गरियाबंद के ब्लड बैंक की टीम द्वारा किया गया। इसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं प्राध्यापकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 30 यूनिट रक्तदान किया।
शिविर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यू.एस. नवरत्न ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए रक्तदान के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक स्वस्थ व्यक्ति वर्ष में 3 से 4 बार रक्तदान कर सकता है तथा एक यूनिट रक्त से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि नियमित रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलती है। साथ ही उन्होंने छात्र-छात्राओं को स्वैच्छिक एवं सुरक्षित रक्तदान के प्रति जागरूक रहने की अपील की। इस अवसर पर जिला नोडल अधिकारी डॉ. ए.के. हुमने, डॉ. सी.एल. तारक, डॉ. नीलाम्बर पटेल, चंद्रभान पटेल, रेडक्रॉस प्रभारी डॉ. सत्यम कुम्भकार, डॉ. गोमती रानी चंद्राकर, लालजी साहू, टीकेश साहू, रवि यादव, शेषनारायण सिन्हा सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

केंद्रीय राज्य मंत्री  तोखन साहू ने किया एनटीपीसी सीपत के ₹11.46 करोड़ के सीएसआर कार्यों का उद्घाटन एवं भूमिपूजन
आज फोकस में

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने किया एनटीपीसी सीपत के ₹11.46 करोड़ के सीएसआर कार्यों का उद्घाटन एवं भूमिपूजन

सकरी पुलिस की कार्रवाई: 33 केव्ही बिजली तार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 25 हजार का तार बरामद
आज फोकस में

सकरी पुलिस की कार्रवाई: 33 केव्ही बिजली तार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 25 हजार का तार बरामद

बिलासपुर में गौधामों के संचालन में तेजी लाने के निर्देश, लंबित आवेदनों का होगा जल्द निराकरण
आज फोकस में

बिलासपुर में गौधामों के संचालन में तेजी लाने के निर्देश, लंबित आवेदनों का होगा जल्द निराकरण

1 दिसंबर से वीबी-जी राम जी योजना के तहत शुरू होंगे कार्य, बिल्हा में मेटों को दिया गया प्रशिक्षण
आज फोकस में

1 दिसंबर से वीबी-जी राम जी योजना के तहत शुरू होंगे कार्य, बिल्हा में मेटों को दिया गया प्रशिक्षण

बिजली बिल बकायादारों पर विद्युत विभाग की सख्ती, चलाया सघन चेकिंग और वसूली अभियान
आज फोकस में

बिजली बिल बकायादारों पर विद्युत विभाग की सख्ती, चलाया सघन चेकिंग और वसूली अभियान

नवाडीह में नवधा रामायण सुनने उमड़ रही भीड़
आज फोकस में

नवाडीह में नवधा रामायण सुनने उमड़ रही भीड़

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp