Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

तंबाकू नियंत्रण अभियान में प्रशासन की कार्रवाई, 16 दुकानों के काटे चालान

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर:– शहर में तंबाकू नियंत्रण नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की है। गांधी चौक और कोतवाली क्षेत्र में खाद्य, स्वास्थ्य और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने निरीक्षण कर 16 दुकानों के चालान काटे और कुल 2 हजार 800 रुपये का जुर्माना वसूला।
राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कलेक्टर के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम यानी कोटपा एक्ट 2003 की धारा 4 और 6 के तहत नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर चालानी कार्रवाई की गई।
निरीक्षण में कुछ तंबाकू उत्पाद बेचने वाली दुकानों पर माचिस और लाइटर भी मिले। वहीं दुकानदारों को शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री नहीं करने के निर्देश दिए गए। चाय दुकानों, भोजनालयों और होटल संचालकों को सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान प्रतिबंधित होने की जानकारी भी दी गई।
इस दौरान आम नागरिकों और दुकानदारों को तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही दोबारा नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

केंद्रीय राज्य मंत्री  तोखन साहू ने किया एनटीपीसी सीपत के ₹11.46 करोड़ के सीएसआर कार्यों का उद्घाटन एवं भूमिपूजन
आज फोकस में

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने किया एनटीपीसी सीपत के ₹11.46 करोड़ के सीएसआर कार्यों का उद्घाटन एवं भूमिपूजन

सकरी पुलिस की कार्रवाई: 33 केव्ही बिजली तार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 25 हजार का तार बरामद
आज फोकस में

सकरी पुलिस की कार्रवाई: 33 केव्ही बिजली तार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 25 हजार का तार बरामद

बिलासपुर में गौधामों के संचालन में तेजी लाने के निर्देश, लंबित आवेदनों का होगा जल्द निराकरण
आज फोकस में

बिलासपुर में गौधामों के संचालन में तेजी लाने के निर्देश, लंबित आवेदनों का होगा जल्द निराकरण

1 दिसंबर से वीबी-जी राम जी योजना के तहत शुरू होंगे कार्य, बिल्हा में मेटों को दिया गया प्रशिक्षण
आज फोकस में

1 दिसंबर से वीबी-जी राम जी योजना के तहत शुरू होंगे कार्य, बिल्हा में मेटों को दिया गया प्रशिक्षण

बिजली बिल बकायादारों पर विद्युत विभाग की सख्ती, चलाया सघन चेकिंग और वसूली अभियान
आज फोकस में

बिजली बिल बकायादारों पर विद्युत विभाग की सख्ती, चलाया सघन चेकिंग और वसूली अभियान

नवाडीह में नवधा रामायण सुनने उमड़ रही भीड़
आज फोकस में

नवाडीह में नवधा रामायण सुनने उमड़ रही भीड़

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp