Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बाल विवाह रोकने स्कूलों में चला जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों ने ली शपथ

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर जिले में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को खत्म करने के लिए जिला प्रशासन ने जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह उन्मूलन दिवस के अवसर पर जिले के शासकीय और निजी स्कूलों में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग और यूनिसेफ-एग्रिकॉन के संयुक्त प्रयास से जिलेभर के स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान विद्यार्थियों ने रंगोली, चित्रकला, निबंध, स्लोगन और दीवार लेखन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर बाल विवाह के खिलाफ संदेश दिया। वहीं जागरूकता रैली और विशेष प्रार्थना सभा के माध्यम से बच्चों को बाल विवाह के दुष्परिणाम, कानूनी प्रावधान, बाल अधिकार और शिक्षा के महत्व की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने बाल विवाह रोकने और इसके खिलाफ समाज को जागरूक करने की शपथ भी ली। अभियान का जिला स्तर पर नेतृत्व यूनिसेफ-एग्रिकॉन के जिला समन्वयक चेतन यादव ने किया। प्रशासन का उद्देश्य बच्चों, शिक्षकों और समाज की भागीदारी से बाल विवाह मुक्त जिले की दिशा में ठोस पहल करना है।

केंद्रीय राज्य मंत्री  तोखन साहू ने किया एनटीपीसी सीपत के ₹11.46 करोड़ के सीएसआर कार्यों का उद्घाटन एवं भूमिपूजन
आज फोकस में

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने किया एनटीपीसी सीपत के ₹11.46 करोड़ के सीएसआर कार्यों का उद्घाटन एवं भूमिपूजन

सकरी पुलिस की कार्रवाई: 33 केव्ही बिजली तार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 25 हजार का तार बरामद
आज फोकस में

सकरी पुलिस की कार्रवाई: 33 केव्ही बिजली तार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 25 हजार का तार बरामद

बिलासपुर में गौधामों के संचालन में तेजी लाने के निर्देश, लंबित आवेदनों का होगा जल्द निराकरण
आज फोकस में

बिलासपुर में गौधामों के संचालन में तेजी लाने के निर्देश, लंबित आवेदनों का होगा जल्द निराकरण

1 दिसंबर से वीबी-जी राम जी योजना के तहत शुरू होंगे कार्य, बिल्हा में मेटों को दिया गया प्रशिक्षण
आज फोकस में

1 दिसंबर से वीबी-जी राम जी योजना के तहत शुरू होंगे कार्य, बिल्हा में मेटों को दिया गया प्रशिक्षण

बिजली बिल बकायादारों पर विद्युत विभाग की सख्ती, चलाया सघन चेकिंग और वसूली अभियान
आज फोकस में

बिजली बिल बकायादारों पर विद्युत विभाग की सख्ती, चलाया सघन चेकिंग और वसूली अभियान

नवाडीह में नवधा रामायण सुनने उमड़ रही भीड़
आज फोकस में

नवाडीह में नवधा रामायण सुनने उमड़ रही भीड़

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp