Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जनसमस्याओं की आवाज बनकर समाज को दिशा देते हैं पत्रकार : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

प्रादेशिक पत्रकार सम्मेलन में तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता पर दिया जोर

 

पत्रकार भवन के लिए भूमि आवंटन और निर्माण में सहयोग का दिया भरोसा

सीपत,,,,उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि पत्रकार जनसमस्याओं की आवाज बनकर समाज को दिशा देते हैं। दूरस्थ क्षेत्रों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने और उनके समाधान का मार्ग प्रशस्त करने में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने समाचार के प्रकाशन एवं प्रसारण से पहले तथ्यों की पुष्टि करने और समाज पर उसके संभावित प्रभाव का ध्यान रखने का आह्वान किया। साव आज बिलासपुर के स्व. लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रादेशिक पत्रकार सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, संघ के प्रदेश अध्यक्ष  अरविंद अवस्थी और प्रदेश महासचिव विश्व दीपक राय उपस्थित थे।
उप मुख्यमंत्री ने संविधान दिवस का उल्लेख करते हुए कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के साथ जिम्मेदारी भी जुड़ी है। किसी व्यक्ति से संबंधित समाचार के प्रकाशन से पहले पूरी पड़ताल आवश्यक है, क्योंकि अपुष्ट जानकारी से उसकी प्रतिष्ठा प्रभावित हो सकती है। उन्होंने पत्रकारिता को तपस्या बताते हुए कठिन परिस्थितियों में भी जनहित के मुद्दों को सामने लाने वाले पत्रकारों का अभिनंदन किया। बिलासपुर और रायपुर में पत्रकार भवन के लिए भूमि की मांग पर  साव ने संघ से दोनों शहरों में भूमि चिह्नित कर खसरा नंबर एवं राजस्व अभिलेखों के साथ संबंधित कलेक्टर को आवेदन देने का आग्रह किया। उन्होंने भूमि आवंटन की प्रक्रिया में शासन की ओर से सहयोग का भरोसा दिलाया। भूमि आवंटन के बाद भवन निर्माण के लिए राशि उपलब्ध कराने में भी सहयोग की बात कही। उन्होंने बताया कि बिलासपुर की पत्रकार कॉलोनी में सड़क एवं नाली निर्माण के लिए भूमिपूजन हो चुका है और इन कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।
विधायक  सुशांत शुक्ला ने कहा कि पत्रकारिता नागरिकों तक आवश्यक जानकारी पहुंचाने और जनसमस्याओं से प्रशासन को अवगत कराने का सशक्त माध्यम है। समस्याओं को तथ्यपरक ढंग से सामने रखने से जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन के साथ संवाद के जरिए समाधान निकालने में मदद मिलती है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी ने पत्रकार सुरक्षा कानून और पत्रकार बीमा योजना लागू करने, पत्रकार सम्मान निधि के नियम सरल बनाने तथा आर्थिक सहायता की राशि बढ़ाने की मांग रखी। सम्मेलन में संघ के कोषाध्यक्ष अनिल पवार, संयोजक राजेश मिश्रा, निर्मल सलूजा,रामाधार पटेल, मनोज मिश्रा,रवि शुक्ला, निर्मल शुक्ला, अरविंद शुक्ला और इरशाद अली सहित प्रदेशभर से आए पत्रकार उपस्थित थे। इस अवसर पर  मोहित जायसवाल, डॉ. तिलक राम साहू,  चंद्र प्रकाश सूर्या और  राजेश सिंह सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे। संघ के कोषाध्यक्ष अनिल पवार ने आभार व्यक्त किया।
–

केंद्रीय राज्य मंत्री  तोखन साहू ने किया एनटीपीसी सीपत के ₹11.46 करोड़ के सीएसआर कार्यों का उद्घाटन एवं भूमिपूजन
आज फोकस में

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने किया एनटीपीसी सीपत के ₹11.46 करोड़ के सीएसआर कार्यों का उद्घाटन एवं भूमिपूजन

सकरी पुलिस की कार्रवाई: 33 केव्ही बिजली तार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 25 हजार का तार बरामद
आज फोकस में

सकरी पुलिस की कार्रवाई: 33 केव्ही बिजली तार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 25 हजार का तार बरामद

बिलासपुर में गौधामों के संचालन में तेजी लाने के निर्देश, लंबित आवेदनों का होगा जल्द निराकरण
आज फोकस में

बिलासपुर में गौधामों के संचालन में तेजी लाने के निर्देश, लंबित आवेदनों का होगा जल्द निराकरण

1 दिसंबर से वीबी-जी राम जी योजना के तहत शुरू होंगे कार्य, बिल्हा में मेटों को दिया गया प्रशिक्षण
आज फोकस में

1 दिसंबर से वीबी-जी राम जी योजना के तहत शुरू होंगे कार्य, बिल्हा में मेटों को दिया गया प्रशिक्षण

बिजली बिल बकायादारों पर विद्युत विभाग की सख्ती, चलाया सघन चेकिंग और वसूली अभियान
आज फोकस में

बिजली बिल बकायादारों पर विद्युत विभाग की सख्ती, चलाया सघन चेकिंग और वसूली अभियान

नवाडीह में नवधा रामायण सुनने उमड़ रही भीड़
आज फोकस में

नवाडीह में नवधा रामायण सुनने उमड़ रही भीड़

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp