
घर में अकेली महिला को देखकर घुसा था आरोपी, पीछे से पकड़कर की थी अश्लील हरकत; शिकायत मिलते ही पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा
रतनपुर :–;थाना रतनपुर क्षेत्र में घर में अकेली महिला को देखकर बुरी नीयत से घर में घुसकर छेड़छाड़ करने के मामले में रतनपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 28 नवंबर 2026 को प्रार्थिया ने थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि सुबह करीब 7:30 बजे उसके पति पूजा-अर्चना करने मंदिर गए हुए थे। इस दौरान वह घर में अकेली थी। तभी पड़ोस में रहने वाला राजकुमार यादव महिला को अकेला देखकर घर के अंदर घुस आया और पीछे से पकड़कर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। महिला के चिल्लाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय ने तत्काल पुलिस टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी शुरू की। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान
राजकुमार यादव पिता स्वर्गीय प्यारेलाल यादव, उम्र 60 वर्ष, निवासी बूढ़ामहादेवपारा रतनपुर, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।
इनकी रही अहम भूमिका
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक विकास सेंगर एवं आरक्षक पवन ठाकुर का विशेष योगदान रहा।

रतनपुर में महिला से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर भेजा जेल">








