Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उप पुलिस अधीक्षक गोपाल वैश्य का जिला कोरिया स्थानांतरण पर गरियाबंद पुलिस परिवार द्वारा दी गई ससम्मान विदाई

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

गरियाबंद:- —जिला गरियाबंद में उप पुलिस अधीक्षक (DSP) के पद पर पदस्थ रहे गोपाल वैश्य जी का राज्य शासन द्वारा जिला कोरिया नवीन स्थानांतरण होने के फलस्वरूप आज अफसर मेश गरियाबंद में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गरियाबंद पुलिस परिवार की ओर से उन्हें ससम्मान भावभीनी विदाई दी गई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

विदाई समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक गरियाबंद वेदव्रत सिमौर के द्वारा गोपाल वैश्य के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि गरियाबंद जिले में अपनी पदस्थापना के दौरान उन्होंने अत्यंत निष्ठा, अनुशासन और कर्तव्यपरायणता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण तथा आम जनता के बीच पुलिस की सकारात्मक छवि निर्मित करने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके कार्य करने की शैली अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए सदैव प्रेरणादायी रही है।

समारोह में उपस्थित समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों, थाना/चौकी प्रभारियों एवं कार्यालयीन कर्मचारियों ने वैश्य के साथ बिताए कार्य अनुभवों को साझा किया। गरियाबंद पुलिस परिवार की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया तथा नवीन पदस्थापना स्थल जिला कोरिया में सफल एवं सुखद कार्यकाल हेतु हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), रक्षित निरीक्षक, समस्त थाना प्रभारी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

<span style=उप पुलिस अधीक्षक गोपाल वैश्य का जिला कोरिया स्थानांतरण पर गरियाबंद पुलिस परिवार द्वारा दी गई ससम्मान विदाई">
आज फोकस में

उप पुलिस अधीक्षक गोपाल वैश्य का जिला कोरिया स्थानांतरण पर गरियाबंद पुलिस परिवार द्वारा दी गई ससम्मान विदाई

मन की बात सुनने सिंधौरी पहुंचे विधायक रोहित साहू, गांव के विकास के लिए घोषणाओं की झड़ी
आज फोकस में

मन की बात सुनने सिंधौरी पहुंचे विधायक रोहित साहू, गांव के विकास के लिए घोषणाओं की झड़ी

एकलव्य विवाद पर कलेक्टर ने रखी प्रशासन की पूरी बात, सीसीटीवी से लेकर शिक्षिका प्रियंका परिहार के मामले में दी सफाई
आज फोकस में

एकलव्य विवाद पर कलेक्टर ने रखी प्रशासन की पूरी बात, सीसीटीवी से लेकर शिक्षिका प्रियंका परिहार के मामले में दी सफाई

बिलासपुर में कुल हिन्द तेगी कॉन्फ्रेंस का भव्य आयोजन,
आज फोकस में

बिलासपुर में कुल हिन्द तेगी कॉन्फ्रेंस का भव्य आयोजन,

रतनपुर में महिला से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर भेजा जेल
आज फोकस में

रतनपुर में महिला से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर भेजा जेल

केंद्रीय राज्य मंत्री  तोखन साहू ने किया एनटीपीसी सीपत के ₹11.46 करोड़ के सीएसआर कार्यों का उद्घाटन एवं भूमिपूजन
आज फोकस में

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने किया एनटीपीसी सीपत के ₹11.46 करोड़ के सीएसआर कार्यों का उद्घाटन एवं भूमिपूजन

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp