Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कोंडागांव की जनता त्रस्त नगर प्रशासन अपने मे है मस्त,नगर पालिका सीएमओ को नहीं है फोन अटेंड करने की फुर्सत – हेमा देवांगन

कोंडागांव जिला ब्यूरो दीपक ठाकुर की रिपोर्ट
कोंडागांव जिला ब्यूरो दीपक ठाकुर की रिपोर्ट

शहर की समस्याओं पर ध्यान नहीं देने से महिला कांग्रेस करेगी नगर पालिका कार्यालय का घेराव

कोंडागांव – कोंडागांव शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सह पार्षद कोंडागांव नगर पालिका श्रीमती हेमा देवांगन ने अपने वार्ड सहित कोंडागांव शहर के मुद्दे को लेकर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कोंडागांव की जनता त्रस्त है नगर प्रशासन अपने मे मस्त है और नगर पालिका सीएमओ को फोन अटेंड करने का फुर्सत तक नहीं है कोंडागांव के सभी वार्डों मे पाइप लाइन लगाने के लिए सड़कों को खोदा जा रहा है

कोई सुध लेने वाला नहीं है,कोंडागांव शहर के अंदर की पेड़ों को अवैध तरिके से काटकर बेचा गया कोई सुध लेने वाला नहीं मिला,करोड़ों रुपए से निर्मित राममंदिर तालाब सौंदर्यकरण गार्डन बनकर पूर्ण हो चुका है कई सामान चोरी हो गयी शरारती तत्वों का अड्डा बना हुआ है अब तक लोकार्पण नहीं हुआ है नवनिर्मित इस सम्पत्ति का सुध लेने वाला कोई नहीं है,बाजार पारा से शीतला पारा को जोड़ने वाली सड़क जो की ग्राम देवी शीतला माता मंदिर के पीछे से होकर गुजरती है पिछले 5 महीने से खोद कर छोड़ दिया गया है मोहल्लेवासी परेशान हैँ कोई सुध लेने वाला नहीं है इन सभी मुद्दों सहित अन्य मुद्दे जो जनता से जुडी होती है को लेकर ज़ब मुख्य नगर पालिका अधिकारी कोंडागांव को फोन लगाया जाता है तो सीएमओ साहब को फुर्सत ही नहीं है फोन अटेंड कर लें।

मैं कोंडागांव नगर पालिका परिषद की एक निर्वाचित पार्षद हूं साथ ही कांग्रेस पार्टी की एक जिम्मेदार पदाधिकारी हूँ सीएमओ साहब अगर मेरी फोन को इग्नोर करते हैँ तो शहरवासी को कितनी तवज्जो देते होंगे इसका आंकलन लगा सकते हैँ। मीडिया के माध्यम से कहना चाहूंगी सीएमओ साहब आप एक शासकीय सेवक हैँ अपने जिम्मेदारी से बचने का प्रयास न करें एक जनप्रतिनिधि आपसे आपका हाल चाल स्थिति जानने फोन कॉल नहीं करेगा शहर की परेशानियों समस्याओं को लेकर ही आपसे सम्पर्क करेंगे। जिन बातों को मैंने मीडिया के माध्यम से रखी है उस ओर ध्यान देते हुए शहर के विकास को समय देंगे अन्यथा कोंडागांव महिला कांग्रेस इन्ही मुद्दों को लेकर पालिका का घेराव करेगी जिसकी जिम्मेदारी नगर पालिका सीएमओ की होगी।

संगठन की मजबूती ही हमारी प्राथमिकता, हर कार्यकर्ता कांग्रेस की ताकत – अरुण त्रिवेदी
आज फोकस में

संगठन की मजबूती ही हमारी प्राथमिकता, हर कार्यकर्ता कांग्रेस की ताकत – अरुण त्रिवेदी

कोटा पुलिस की पहल: साइबर अपराध और यातायात नियमों को लेकर चलाया जनजागरूकता अभियान
आज फोकस में

कोटा पुलिस की पहल: साइबर अपराध और यातायात नियमों को लेकर चलाया जनजागरूकता अभियान

मानसून सत्र के पहले दिन विधायक लता उसेंडी ने विधान सभा में उठाई B.Ed.-D.Ed. कॉलेज और NEP-2020 लागू करने की मांग।
आज फोकस में

मानसून सत्र के पहले दिन विधायक लता उसेंडी ने विधान सभा में उठाई B.Ed.-D.Ed. कॉलेज और NEP-2020 लागू करने की मांग।

जेसीबी और हाइवा से करीब 10 फीट तक की गई खुदाई, जतमई मार्ग पर डाली जा रही मुरम, कार्रवाई की भनक लगते ही मशीनें हटा दिया गया
आज फोकस में

जेसीबी और हाइवा से करीब 10 फीट तक की गई खुदाई, जतमई मार्ग पर डाली जा रही मुरम, कार्रवाई की भनक लगते ही मशीनें हटा दिया गया

कोटा: पिकनिक बनी मौत का सफर, औरापानी जलाशय में डूबने से 32 वर्षीय युवक की मौत

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp