Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

खोंगसरा में शाला प्रवेशोत्सव का भव्य आयोजन, नवांगतुक विद्यार्थियों का पारंपरिक स्वागत

बेलगहना:–प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला खोंगसरा में शैक्षणिक सत्र 2025–26 की शुरुआत शाला प्रवेशोत्सव के रंगारंग एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम के साथ हुई। इस शुभ अवसर पर नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का स्वागत पारंपरिक रूप से तिलक लगाकर, श्रीफल एवं मिठाई भेंट कर किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मातृ-पितृ पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई, जिसमें ग्रामीणजन, छात्र, पालक और अतिथि उपस्थित रहे। इसके पश्चात विद्यालय के कक्षा 10वीं एवं 12वीं में उत्तीर्ण टॉपर विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। बच्चों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं गुलदस्ता प्रदान कर सम्मानित किया गया।

शिक्षा पर प्रेरणादायी वक्तव्य

कार्यक्रम में उपस्थित जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 01 कांति बलराम मरावी ने विद्यार्थियों को शिक्षा को लक्ष्य बनाकर सतत आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को नवाचार और आत्मविश्वास के साथ अध्ययन की सलाह दी।

पंचायत प्रतिनिधि राजेश पांडेय ने विद्यार्थियों को समय प्रबंधन, शिष्टाचार एवं अनुशासन के महत्व को समझाते हुए कहा कि शिक्षालय जीवन निर्माण की प्रथम सीढ़ी है, और यहां सीखा गया व्यवहार जीवनभर साथ देता है।

वरिष्ठ जनप्रतिनिधि मोहम्मद अजहर खान ने छात्र जीवन में अनुशासन और संस्कारों की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने उदाहरणों के माध्यम से बताया कि अनुशासित जीवन ही आगे चलकर नेतृत्व की दिशा तय करता है।

सरपंच प्रतिनिधि लोचन सिंह (ग्राम पंचायत आमागोहन) ने विद्यालय विकास के हर पहलू में जनभागीदारी एवं पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय ग्राम का उज्ज्वल भविष्य गढ़ रहा है और हर नागरिक की भागीदारी आवश्यक है।

शिक्षण सामग्री का वितरण और आभार प्रदर्शन

इस अवसर पर विद्यालय द्वारा सभी बच्चों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें, पेन, पेंसिल, नोटबुक और अन्य शिक्षण सामग्री प्रदान की गई। बच्चों के चेहरे पर प्रसन्नता और उत्साह देखने योग्य था।

विद्यालय के प्राचार्य  दूजलाल लहरे ने उपस्थित समस्त जनप्रतिनिधियों, पालकों, शिक्षकों और ग्रामीणों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने विद्यालय की आगामी शैक्षणिक योजनाओं और मूलभूत आवश्यकता की जानकारी भी साझा की।

शाला विकास समिति एवं समुदाय की सहभागिता

इस आयोजन में शाला विकास समिति अध्यक्ष  राजकुमार राठौर (सेवानिवृत्त शिक्षक) विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने शिक्षकों एवं पालकों से बच्चों के समग्र विकास के लिए सहयोग की अपील की।

ग्रामीण जनों में जहीर खान, शुक्ला दास, अमन शर्मा समेत अनेक लोग कार्यक्रम में सक्रिय रूप से शामिल रहे। सभी ने आयोजन की सराहना की और बच्चों की शिक्षा में अपनी भूमिका तय करने का संकल्प लिया।

शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता

विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने इस आयोजन में पूर्ण मनोयोग से भाग लिया और सफल बनाया जिसमें नरेंद्र देवांगन,आलोक मिश्रा,कांसीराम बंजारे,आसिम पाल,मीना मनहर,सविता गांगुली,लल्ली धुर्व की प्रमुख भूमिका रही।

शिक्षकों ने बच्चों के साथ मिलकर सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दीं और शिक्षा संबंधी विभिन्न गतिविधियाँ संचालित कीं।

मीडिया की उपस्थिति-
इस गरिमामयी आयोजन को स्थानीय मीडिया ने भी कवर किया।

तखतपुर: ग्राम पंचायत सिलतरा में सरपंच-सचिव पर मनमानी और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप, जांच की मांग
आज फोकस में

तखतपुर: ग्राम पंचायत सिलतरा में सरपंच-सचिव पर मनमानी और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप, जांच की मांग

नगोई में धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मां वैष्णो देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना
आज फोकस में

नगोई में धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मां वैष्णो देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिले विधायक अटल श्रीवास्तव, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा
आज फोकस में

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिले विधायक अटल श्रीवास्तव, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा

फर्जी शराब तस्करी केस में फंसाने और एक लाख रुपये वसूली का आरोप, युवक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
आज फोकस में

फर्जी शराब तस्करी केस में फंसाने और एक लाख रुपये वसूली का आरोप, युवक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी
आज फोकस में

अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी

रायपुर : बच्चों के अधिकारों और सुरक्षा के लिए गांव-गांव पहुंच रही बाल चौपाल
आज फोकस में

रायपुर : बच्चों के अधिकारों और सुरक्षा के लिए गांव-गांव पहुंच रही बाल चौपाल

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp