Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आत्मानंद स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

सीपत :– स्वामी आत्मानंद स्कूल सीपत में बुधवार को शाला प्रवेशोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने माहौल को उल्लासमय बना दिया। दीप प्रज्ववलन के बाद कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत सीपत की सरपंच श्रीमती मनीषा योगेश वंशकार ने कहा आपके धैर्य और ऊर्जा के साथ शिक्षक समाज को नई दिशा देने वाली पीढ़ी तैयार करते हैं।

बच्चे ही समाज के निर्माण की नींव हैं। उन्होंने शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को प्रेरणा से भर दिया।सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दुबे सिंह कश्यप ने बच्चों से जीवन में माता-पिता और शिक्षकों के सम्मान तथा लक्ष्य साधित शिक्षा प्राप्ति की बात कही। भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बच्चों को अनुशासन और मार्गदर्शन की राह पर चलने की सीख दी।उन्होंने कहा आप कच्ची मिट्टी के समान हैं, शिक्षा और अनुशासन से ही आपको श्रेष्ठ आकार मिलेगा। इस नामचीन संस्था से आपका भविष्य संवर सकता है। स्कूल का अनुशासन ही सर्वोपरि है। प्रेस क्लब संरक्षक हिमांशु गुप्ता ने कहा कि यह सिर्फ शाला प्रवेशोत्सव नही बल्कि आपके जीवन की नए शुरुआत के प्रथम अध्याय का प्रतीक है।

बच्चे लक्ष्य साधकर कड़ी मेहनत के साथ मन लगाकर पढ़ाई करें।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या टी. विजयलक्ष्मी ने की। इस अवसर पर मंच पर प्रेस क्लब संरक्षक हिमांशु गुप्ता, एसएमडीसी सदस्य नारायण साहू, श्रीमती गीता साहू और वरिष्ठ व्याख्याता पवन पटेल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। संचालन वरिष्ठ व्याख्याता संतोष सिंह ने किया।कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने विद्यार्थियों को तिलक लगाकर, माल्यार्पण करते हुए पुस्तक भेंट की और उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम के अंत में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत अतिथियों ने विद्यालय प्रांगण में पौधरोपण कर उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी ली। इस अवसर पर शाला के सभी शिक्षकगण व बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

ज्ञान ,सेवा और संस्कार की मिसाल शिक्षिका मंजू मिश्रा के सम्मान में सेवानिवृत समारोह कल
आज फोकस में

ज्ञान ,सेवा और संस्कार की मिसाल शिक्षिका मंजू मिश्रा के सम्मान में सेवानिवृत समारोह कल

साइकिलें स्कूल में धूल खा रहीं… बेटियां रोज़ पैदल चल रहीं! डेढ़ माह बाद भी खोंगसरा स्कूल की 45 छात्राओं को नहीं मिला सरस्वती साइकिल योजना का लाभ, गुणवत्ता पर भी उठे सवाल
आज फोकस में

साइकिलें स्कूल में धूल खा रहीं… बेटियां रोज़ पैदल चल रहीं! डेढ़ माह बाद भी खोंगसरा स्कूल की 45 छात्राओं को नहीं मिला सरस्वती साइकिल योजना का लाभ, गुणवत्ता पर भी उठे सवाल

गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने लिया प्रमुख पर्यटन स्थलों का जायजा हुड़दंगियों और नशा करने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्यवाही
आज फोकस में

गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने लिया प्रमुख पर्यटन स्थलों का जायजा हुड़दंगियों और नशा करने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्यवाही

गोबरीपाठ में विकास की सौगात: विधायक ने किया कई निर्माण कार्यों का लोकार्पण, छात्रों के लिए सड़क व शेड निर्माण की घोषणा
आज फोकस में

गोबरीपाठ में विकास की सौगात: विधायक ने किया कई निर्माण कार्यों का लोकार्पण, छात्रों के लिए सड़क व शेड निर्माण की घोषणा

36 साल तक थामी देश की रेल की रफ्तार, अब सम्मान के साथ थमा सफर
आज फोकस में

36 साल तक थामी देश की रेल की रफ्तार, अब सम्मान के साथ थमा सफर

188 बटालियन सी0आर0पी0एफ कोण्डागांव में धूमधाम से मनाया गया ’88’ वाॅ सी0आर0पी0एफ स्थापना दिवस, किया गया वृक्षारोपण
आज फोकस में

188 बटालियन सी0आर0पी0एफ कोण्डागांव में धूमधाम से मनाया गया ’88’ वाॅ सी0आर0पी0एफ स्थापना दिवस, किया गया वृक्षारोपण

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp