Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

विद्युत ठेका कर्मचारी की करंट से मौत के बाद बवाल, बिजली ऑफिस में शव रखकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन…मुआवजा, कार्यवाहीं और नौकरी की मांग

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

सीपत,,,,, जिले के खम्हरिया सब स्टेशन में ठेका कर्मचारी के रूप में कार्यरत मुंशीराम कांगो की करंट लगने से बुधवार को हुई मौत के बाद गुरुवार को परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर परिजन सीपत विद्युत कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने शव को एंबुलेंस में रखकर करीब दो घंटे तक प्रदर्शन किया। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों का आरोप था कि स्थानीय प्लाट मालिक अपने निजी प्लाट में बिजली कनेक्शन जोड़वाने के लिए मुंशीराम को खम्हरिया सब स्टेशन से बुलवाया था। बिना किसी लिखित आदेश या विभागीय अनुमति के यह कार्य कराया जा रहा था, जिस दौरान करंट की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। परिजनों की मांग थी कि प्लाट मालिक के खिलाफ कार्यवाही की जाए, ठेकेदार और संबंधित विद्युत अधिकारी मौके पर आकर जवाब दें और मृतक के परिवार को समुचित मुआवजा तथा एक सदस्य को नौकरी दी जाए। लेकिन प्रदर्शन के दौरान न तो ठेकेदार पहुंचे और न ही कोई अधिकारी मौके पर आया। स्थिति तब और संवेदनशील हो गई जब दो घंटे बीत जाने के बाद भी कोई जिम्मेदार नहीं पहुंचा। इस बीच विद्युत विभाग के अन्य ठेका कर्मचारियों ने आपस में पैसे इकट्ठा कर मृतक के परिजनों को 10 हजार रुपये की सहायता दी। इस कदम से परिजनों की नाराजगी और बढ़ गई। बाद में विद्युत विभाग के अधिकारियों के समझाने-बुझाने और आश्वासन के बाद मामला किसी तरह शांत हुआ। हालांकि परिजनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द मुआवजा और नौकरी की मांग पूरी नहीं की गई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। इस पूरे मामले को लेकर विद्युत ठेका कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश मरावी ने कहा कि यदि ठेकेदारों को ठेका कर्मचारियों से खतरनाक कार्य कराना है तो उन्हें पहले लिखित जिम्मेदारी लेनी होगी। उन्होंने अंतिम संस्कार से पहले ठेकेदार से उचित मुआवजा देने की भी मांग की है। यह घटना एक बार फिर इस बात की ओर इशारा करती है कि कैसे बिना सुरक्षा मानकों और लिखित आदेश के ठेका कर्मचारियों से जोखिम भरे कार्य कराए जा रहे हैं और हादसे के बाद जिम्मेदार पीछे हट जाते हैं।

घर के आंगन में बुझ गई मासूम की जिंदगी, करंट ने छीनी 7 साल के बच्चे की सांस
आज फोकस में

घर के आंगन में बुझ गई मासूम की जिंदगी, करंट ने छीनी 7 साल के बच्चे की सांस

छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में जलभराव, बिजली गिरने की चेतावनी
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में जलभराव, बिजली गिरने की चेतावनी

रतनपुर में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले दो आदतन बदमाश गिरफ्तार
आज फोकस में

रतनपुर में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले दो आदतन बदमाश गिरफ्तार

जिला न्यायालय कोण्डागांव  लोक अदालत में 28 प्रकरण का सुलह समाधान से राशि 92,36,497 /- रूपये का अवार्ड पारित
आज फोकस में

जिला न्यायालय कोण्डागांव लोक अदालत में 28 प्रकरण का सुलह समाधान से राशि 92,36,497 /- रूपये का अवार्ड पारित

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर कोण्डागांव पुलिस द्वारा रंगोली, चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन
आज फोकस में

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर कोण्डागांव पुलिस द्वारा रंगोली, चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

वर्षों की सेवा का स्वर्णिम सफर हुआ पूर्ण, विदाई की बेला में छलक पड़े जज़्बात
आज फोकस में

वर्षों की सेवा का स्वर्णिम सफर हुआ पूर्ण, विदाई की बेला में छलक पड़े जज़्बात

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp