Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शिवपुर में बायोमास पैलेट संयंत्र की स्थापना के लिए ग्राम पंचायत प्रस्ताव सहित ग्राम सभा से पारित अनापत्ति प्रमाण पत्र की मांग पर ग्राम पंचायत में हुई आपत्ति

रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट
रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट

रतनपुर—-व्यवसायिक / औद्योगिक प्रयोजन में व्यपवर्तन कराने ग्राम पंचायत प्रस्ताव सहित ग्राम सभा से पारित अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रदान नहीं करने बाबत् ग्राम पंचायत शिवपुर में लिखित आवेदन देकर आपत्ति दर्ज कराया गया है
विषयांतर्गत यह कि श्रीराम ग्रीन फ्युल्स एलएलपी भागीदार संजय अग्रवाल ने ग्राम शिवपुर, पटवारी हल्का नंबर 9 तहसील पाली, जिला कोरबा (छ.ग.) स्थित खसरा नं. 541/72, 541/48, 541/45, 541/59, 541/42, 541/49, 541/38, 541/15, 541/52 में से, 541/54, 541/81, 541/88, 541/22 एवं अन्य कुल रकबा लगभग 12 एकड़ भूमि पर ग्रीन बायोमास पैलेट संयंत्र की स्थापना किया जाना

प्रस्तावित बताकर संयंत्र के संचालन के लिए कच्चा सामग्री भण्डारण, विद्युत कनेक्शन (उच्चदाब 33/440 के.व्ही.ए.), विद्युत सबस्टेशन, जल आपूर्ति हेतु पाईप लाईन बिछाने, रिजर्व वियर (जल संग्रहण तालाब / सतही जल), भू-गर्भ जल आहरण, भवन निर्माण अनुज्ञा, पर्यावरणीय स्वीकृति व भूमि को व्यवसायिक / औद्योगिक प्रयोजन में व्यपवर्तन कराने के लिए ग्राम पंचायत प्रस्ताव सहित ग्राम सभा से पारित अनापत्ति प्रमाण पत्र की मांग का आवेदन ग्राम पंचायत शिवपुर में करने की जानकारी प्राप्त होंवे पर लिखित आवेदन देकर आपत्ति दर्ज कराते हुए पंचायत से अनुग्रह किया गया है कि अनापत्ति प्रमाण पत्र ना दिया जाए।

आपको बता दे कि ग्राम शिवपुर, पटवारी हल्का नंबर 9 तहसील पाली, जिला कोरबा (छ.ग.) स्थित खसरा नंबर 541/1 मूल रकबा हेक्टेयर जमीन बड़े झाड़ का मद की जमीन है। जिसका सौ से भी अधिक खसरा बटांकन हो चुका है। इसमें कई खसरा नंबर की जमीन शासकीय पट्टे पर दी गई है। उक्त खसरे की जमीन पर बड़े पैमाने पर हरे भरे पेड़ पौधे हैं। जमीन के जिस हिस्से पर कंपनी अपना स्वामित्व बता रहा है वहां भी महीना भर पहले काफी तादाद में हरे भरे पेड़ पौधे थे। जिन्हें रातोंरात जमींदोज कर जला दिया गया है।

वहीं आस-पास की जमीनों में अब भी उतनी ही तादाद में हरे भरे पेड़ पौधे मौजूद है। जमीन बड़े झाड़ का जंगल मद की है। पेड़ पौधों के लिए आरक्षित बड़े झाड़ का जंगल मद की जमीन का व्यवसायिक / औद्योगिक प्रयोजन में व्यपवर्तन कराने से पर्यावरण को अपूर्णीय क्षति होगा। संयंत्र के लिए भू जल का भी दोहन किया जाएगा। जिससे भू-जल स्तर भी प्रभावित होगा। प्रस्तावित स्थल से लगा प्राकृतिक जंगली नाला गहिला नाला भी है।

संयंत्र की स्थापना से निकलने वाले अवशिष्ट से के भी गहिला नाला के प्रदूषित होने आशंका बनी रहेगी।इस पर आवेदक के द्वारा लिखित में निवेदन किया गया है कि कि पर्यावरण और जन हित में बड़े झाड़ का जंगल मद की जमीन का व्यवसायिक / औद्योगिक प्रयोजन में व्यपवर्तन करने के लिए ग्राम पंचायत प्रस्ताव सहित ग्राम सभा से पारित अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रदान नहीं करने कानून सम्मत उचित पहल करने की बात कही गयी है ।

ज्ञान ,सेवा और संस्कार की मिसाल शिक्षिका मंजू मिश्रा के सम्मान में सेवानिवृत समारोह कल
आज फोकस में

ज्ञान ,सेवा और संस्कार की मिसाल शिक्षिका मंजू मिश्रा के सम्मान में सेवानिवृत समारोह कल

साइकिलें स्कूल में धूल खा रहीं… बेटियां रोज़ पैदल चल रहीं! डेढ़ माह बाद भी खोंगसरा स्कूल की 45 छात्राओं को नहीं मिला सरस्वती साइकिल योजना का लाभ, गुणवत्ता पर भी उठे सवाल
आज फोकस में

साइकिलें स्कूल में धूल खा रहीं… बेटियां रोज़ पैदल चल रहीं! डेढ़ माह बाद भी खोंगसरा स्कूल की 45 छात्राओं को नहीं मिला सरस्वती साइकिल योजना का लाभ, गुणवत्ता पर भी उठे सवाल

गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने लिया प्रमुख पर्यटन स्थलों का जायजा हुड़दंगियों और नशा करने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्यवाही
आज फोकस में

गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने लिया प्रमुख पर्यटन स्थलों का जायजा हुड़दंगियों और नशा करने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्यवाही

गोबरीपाठ में विकास की सौगात: विधायक ने किया कई निर्माण कार्यों का लोकार्पण, छात्रों के लिए सड़क व शेड निर्माण की घोषणा
आज फोकस में

गोबरीपाठ में विकास की सौगात: विधायक ने किया कई निर्माण कार्यों का लोकार्पण, छात्रों के लिए सड़क व शेड निर्माण की घोषणा

36 साल तक थामी देश की रेल की रफ्तार, अब सम्मान के साथ थमा सफर
आज फोकस में

36 साल तक थामी देश की रेल की रफ्तार, अब सम्मान के साथ थमा सफर

188 बटालियन सी0आर0पी0एफ कोण्डागांव में धूमधाम से मनाया गया ’88’ वाॅ सी0आर0पी0एफ स्थापना दिवस, किया गया वृक्षारोपण
आज फोकस में

188 बटालियन सी0आर0पी0एफ कोण्डागांव में धूमधाम से मनाया गया ’88’ वाॅ सी0आर0पी0एफ स्थापना दिवस, किया गया वृक्षारोपण

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp