Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रायपुर सभा की रणनीति तैयार — अटल श्रीवास्तव की अगुवाई में कांग्रेस का दमखम दिखाने की तैयारी”

रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट
रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट

रतनपुर
;—रायपुर में 7 जुलाई को प्रस्तावित कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की जनसभा को सफल बनाने कांग्रेस पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर गई है। इसी को लेकर कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव के नेतृत्व में रतनपुर विश्रामगृह में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की अहम बैठक आयोजित की गई।

बैठक में आगामी सभा को लेकर संगठनात्मक रूपरेखा तय की गई और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियाँ सौंपते हुए स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए। विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि “रायपुर की यह सभा आने वाले समय में छत्तीसगढ़ की राजनीति की दिशा तय करेगी। हमें संगठन की एकजुटता और जनसमर्थन का परिचय इस सभा में देना है।”

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बूथ, वार्ड और गांव स्तर तक जाकर रायपुर के लिए जनसंपर्क करना होगा और अधिक से अधिक लोगों को शामिल कर सभा को ऐतिहासिक बनाना होगा।

बैठक में पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष व महापौर प्रत्याशी प्रमोद नायक ने भी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि “यह केवल सभा नहीं, बल्कि कांग्रेस के विचार और भविष्य की रणनीति को जनमानस तक पहुँचाने का एक मंच है।”

इस अहम बैठक में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष आनंद जायसवाल, पूर्व एल्डरमैन मदन कहरा, शीतल जायसवाल, पार्षद पुष्पकांत कश्यप, रामफल श्रीवास, संतोष सोनी, साथिया दुबे, राजू श्रीवास, विधायक प्रतिनिधि रियाज अहमद खोखर, शैलेन्द्र ठाकुर, सावन यादव, जितेंद्र चंदेल, अशरफ बेग, कृष्णा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा सभी विधायकों, पदाधिकारियों और ज़िला प्रभारी नेताओं को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि अपने-अपने क्षेत्रों से भारी संख्या में कार्यकर्ताओं को रायपुर सभा में पहुँचाने की व्यवस्था करें।

“रायपुर की सभा हमारी एकजुटता और संकल्प का प्रतीक होगी — अटल श्रीवास्तव”

ज्ञान ,सेवा और संस्कार की मिसाल शिक्षिका मंजू मिश्रा के सम्मान में सेवानिवृत समारोह कल
आज फोकस में

ज्ञान ,सेवा और संस्कार की मिसाल शिक्षिका मंजू मिश्रा के सम्मान में सेवानिवृत समारोह कल

साइकिलें स्कूल में धूल खा रहीं… बेटियां रोज़ पैदल चल रहीं! डेढ़ माह बाद भी खोंगसरा स्कूल की 45 छात्राओं को नहीं मिला सरस्वती साइकिल योजना का लाभ, गुणवत्ता पर भी उठे सवाल
आज फोकस में

साइकिलें स्कूल में धूल खा रहीं… बेटियां रोज़ पैदल चल रहीं! डेढ़ माह बाद भी खोंगसरा स्कूल की 45 छात्राओं को नहीं मिला सरस्वती साइकिल योजना का लाभ, गुणवत्ता पर भी उठे सवाल

गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने लिया प्रमुख पर्यटन स्थलों का जायजा हुड़दंगियों और नशा करने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्यवाही
आज फोकस में

गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने लिया प्रमुख पर्यटन स्थलों का जायजा हुड़दंगियों और नशा करने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्यवाही

गोबरीपाठ में विकास की सौगात: विधायक ने किया कई निर्माण कार्यों का लोकार्पण, छात्रों के लिए सड़क व शेड निर्माण की घोषणा
आज फोकस में

गोबरीपाठ में विकास की सौगात: विधायक ने किया कई निर्माण कार्यों का लोकार्पण, छात्रों के लिए सड़क व शेड निर्माण की घोषणा

36 साल तक थामी देश की रेल की रफ्तार, अब सम्मान के साथ थमा सफर
आज फोकस में

36 साल तक थामी देश की रेल की रफ्तार, अब सम्मान के साथ थमा सफर

188 बटालियन सी0आर0पी0एफ कोण्डागांव में धूमधाम से मनाया गया ’88’ वाॅ सी0आर0पी0एफ स्थापना दिवस, किया गया वृक्षारोपण
आज फोकस में

188 बटालियन सी0आर0पी0एफ कोण्डागांव में धूमधाम से मनाया गया ’88’ वाॅ सी0आर0पी0एफ स्थापना दिवस, किया गया वृक्षारोपण

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp