Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

एनटीपीसी सीपत में भगवान जगन्नाथ की बहुदा यात्रा धूमधाम से निकाली गई

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

सीपत ,,, एनटीपीसी सीपत में भगवान जगन्नाथ की बहुदा यात्रा भक्तिमय वातावरण में धूमधाम से निकाली गई| बहुदा यात्रा भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के रथों की गुंडिचा मंदिर से श्रीमंदिर (जगन्नाथ मंदिर) में वापसी की यात्रा होती है। यह यात्रा रथ यात्रा के नौ दिन बाद होती है और भक्तों के लिए एक महत्वपूर्ण उत्सव है। बहुदा यात्रा के दौरान भक्त भगवान के रथों को श्रीमंदिर तक खींचते हैं, ‘जय जगन्नाथ’ और ‘हरि बोल’ के जयकारे लगाते हैं। यह उत्सव भगवान जगन्नाथ के प्रति भक्तों की श्रद्धा और उत्साह का प्रतीक होता है।
इसी श्रद्धा व भक्ति से बहुदा यात्रा कार्यक्रम की शुरुआत सुबह भगवान जगन्नाथ की पूजा – अर्चना व हवन के साथ हुई। भगवान जगन्नाथ को सुसज्जित भव्य रथ में विराजमान कर पूरे नगर परिसर में परिक्रमा कराया गया और परिक्रमा के उपरान्त भगवान जगन्नाथ को श्रीमंदिर लाया गया। बहुदा यात्रा के दौरान रथ को खींचने के लिए पूरा उज्जवल नगर परिसर उमड़ पड़ाl परियोजना प्रमुख विजय कृष्ण पांडे तथा श्रीमती साधना पांडे अध्यक्षा संगवारी महिला समिति ने विधिवत रूप पूजा अर्चना की l

आज के रथ यात्रा कार्यक्रम में माननीय विधायक कठघोरा प्रेमचंद पटेल भी शामिल हुए| रथ यात्रा कार्यक्रम के दौरान भक्त जनों ने काफी उत्साह दिखायाl ‘जय जगन्नाथ’ और ‘हरि बोल’ के जय घोष से उज्जवल नगर परिसर गूंज उठाl भगवान जगन्नाथ का आशीष पूरे एनटीपीसी सीपत पर बनी रहेl इसी मंगलकामना के साथ संध्या आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया|

इस यात्रा में अनिल शंकर शरण, मुख्य महाप्रबंधक (प्रचालन व अनुरक्षण) स्वपन कुमार मंडल , मुख्य महाप्रबंधक (परियोजना), महाप्रबंधक गण, अनुभागाध्यक्ष व विभागाध्यक्ष, यूनियन – एशोसीएसन के प्रतिनिधि, संगवारी महिला समिति की सदस्या, एशोसिएट एजेंसी तथा उज्ज्वल नगर वासी शामिल हुए।

डेढ़ साल से भुगतान अटका, PHE ठेकेदारों ने उतारी शर्ट
आज फोकस में

डेढ़ साल से भुगतान अटका, PHE ठेकेदारों ने उतारी शर्ट

विधानसभा के मानसून सत्र में मुख्यमंत्री व दोनों उपमुख्यमंत्रियों से की आत्मीय भेंट, लोकतांत्रिक प्रक्रिया का लिया अनुभव
आज फोकस में

विधानसभा के मानसून सत्र में मुख्यमंत्री व दोनों उपमुख्यमंत्रियों से की आत्मीय भेंट, लोकतांत्रिक प्रक्रिया का लिया अनुभव

भारी बारिश के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 45 कॉम्बेट टीमें 24×7 तैनात
आज फोकस में

भारी बारिश के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 45 कॉम्बेट टीमें 24×7 तैनात

विशेष लेख:- दूरस्थ अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की नई इबारत: नारायणपुर में समय पर उपचार, सुरक्षित मातृत्व और स्वस्थ बचपन की ओर सशक्त कदम
आज फोकस में

विशेष लेख:- दूरस्थ अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की नई इबारत: नारायणपुर में समय पर उपचार, सुरक्षित मातृत्व और स्वस्थ बचपन की ओर सशक्त कदम

कोटा विकासखंड के शिक्षकों ने बढ़ाया जिले का राष्ट्रीय स्तर पर कोटा के शिक्षकों का शानदार सम्मान
आज फोकस में

कोटा विकासखंड के शिक्षकों ने बढ़ाया जिले का राष्ट्रीय स्तर पर कोटा के शिक्षकों का शानदार सम्मान

महिलाओं की एकजुटता से बचेगी छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा, कांग्रेस विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाएं”
आज फोकस में

महिलाओं की एकजुटता से बचेगी छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा, कांग्रेस विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाएं”

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp