Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में लगा पर्यावरण संरक्षण का बीज — NSS इकाई द्वारा प्रेरणादायक पहल

रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट
रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट

बिलासपुर:—
स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, बिलासपुर में आज राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के तत्वावधान में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. यू. के. श्रीवास्तव, कार्यक्रम अधिकारी एल. के. गवेल, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. राजकुमार सचदेव, खेल अधिकारी, समस्त प्राध्यापकगण, कर्मचारी और विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में आम, अमरूद और कटहल के पौधे रोपे गए। सभी ने इन पौधों के संरक्षण का संकल्प भी लिया। यह अभियान न केवल पर्यावरणीय चेतना का संदेश लेकर आया, बल्कि माँ के प्रति भावनात्मक जुड़ाव को भी प्रकृति से जोड़ने का एक अभिनव प्रयास साबित हुआ।

इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को समर्पित श्रीमती ज्योति अग्रवाल द्वारा प्रदत्त पौधों का वितरण प्राचार्य डॉ. श्रीवास्तव द्वारा किया गया। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि पौधों को अपने निवास स्थानों—बाड़ी, आंगन, लॉन—में रोपित कर उनका संरक्षण करें, जिससे धरती को हरा-भरा रखा जा सके।

वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. राजकुमार सचदेव ने अपने प्रेरक संबोधन में वृक्षारोपण को जीवन और संस्कृति से जोड़ते हुए विद्यार्थियों को प्रकृति के प्रति सजग रहने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में NSS स्वयंसेवकों की उत्साहजनक भागीदारी रही, जिससे यह आयोजन एक जन-जागरूकता अभियान का स्वरूप ले सका। महाविद्यालय परिवार की यह सहभागिता निश्चित ही भावी पीढ़ी को हरित और स्वच्छ भारत की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

गौ माता के साथ अप्राकृतिक कृत्य के आरोपी को थाना तखतपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
आज फोकस में

गौ माता के साथ अप्राकृतिक कृत्य के आरोपी को थाना तखतपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

कन्हारगांव सेवा डेरा में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की लगी जन चौपाल
आज फोकस में

कन्हारगांव सेवा डेरा में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की लगी जन चौपाल

किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री  शर्मा ने लगाई जनचौपाल
आज फोकस में

किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल

छत्तीसगढ़ में हीरा खनन की तैयारी तेज: एनसीएल बोर्ड का बड़ा फैसला, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ में हीरा खनन की तैयारी तेज: एनसीएल बोर्ड का बड़ा फैसला, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी

सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया रमेश ज्वेलर्स में हुई चोरी का पर्दाफास
आज फोकस में

सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया रमेश ज्वेलर्स में हुई चोरी का पर्दाफास

न्यायिक कर्मचारियों के आवास गृह परिसर में हुआ पौधारोपण
आज फोकस में

न्यायिक कर्मचारियों के आवास गृह परिसर में हुआ पौधारोपण

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp