Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गौरेला पेंड्रा मरवाही : शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की अगली बैठक 8 अगस्त को

बैठक में उपस्थित होकर बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहभागी बनने पालकों एवं जनप्रतिनिधियों से कलेक्टर की अपील

गौरेला पेंड्रा मरवाही,:—- शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की अगली बैठक आगामी 8 अगस्त को निर्धारित है। बैठक में उपस्थित होकर बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहभागी बनने के लिए कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने सभी पलकों एवं जनप्रतिनिधियों से अपील की है। सभी पलकों और शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्षों व सदस्यओं को जरी अपील में कलेक्टर ने कहा है कि जिले के सभी शालाओं में गुणवत्ता युक्त अध्यापन 16 जून से प्रारंभ हो चुका है। शिक्षा विभाग के समस्त अधिकारी, प्राचार्य एवं शिक्षक इस कार्य में सतत् रूप से लगे हुए है। शासन के निर्देशानुसार शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की वर्ष में 4 बैठक आयोजित की जानी है। जिसमें प्रथम बैठक माह जुलाई में आयोजित हो गई है, जो की आप सभी के सहयोग से अपना उद्देश्य पूरा करने में सफल रही है।

शासन के निर्देशानुसार शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अगली बैठक आगामी 8 अगस्त को आयोजित की जानी है। इसी बैठक में प्रत्येक शाला में संस्था प्रमुखो के द्वारा पालकों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जा रहा है। इस बैठक में पालक शिक्षक समिति की बैठक का आयोजन किया जायेगा, जिसमें मैं स्वंय एवं जिले के सभी अधिकारी पालको के साथ बैठक में उपस्थित होने का प्रयास करेंगे। बैठक में मैं आप सभी को आमंत्रित करती हूं। बैठक में आप सभी उपस्थित हो कर अपने बच्चों के संर्वागीण विकास में सहभागी बने। मेरा और आप सभी का प्रथम प्रयास यही है कि, बच्चो को गुणवत्ता युक्त शिक्षा एवं पौष्टिक मध्यान भोजन मिले तथा जो बच्चे कक्षा प्रथम में प्रवेश करते है, उन्हे कक्षा 12 वी तक ले के जाना हमारी आपकी सभी की जवाबदारी है।

कलेक्टर ने पालकों एवं जनप्रतिनिधियों से कहा है कि आप संस्था में उपस्थित होकर बच्चो का किए जा रहे मुल्याकंन एवं विगत सत्र के परीक्षा परिणाम का भी आप अवलोकन करें, ऐसा आपसे आग्रह है। कुछ छात्र शाला नहीं आते है, जिनके लिए प्रत्येक संस्था में 7 दिन से अधिक एवं 1 माह से अधिक अनुपस्थित बच्चों की सूची रहती है, आपसे अपेक्षा है कि उस सूची का अवलोकन कर एवं समुदाय के माध्यम से पूरे समय तक शाला परिसर में अध्यापन हेतु उपस्थित रहने हेतु बच्चो को प्रेरित करें। आप सभी के एवं शिक्षकों के संयुक्त प्रयास से शाला में सकारात्मक अध्यापन का, माहौल का निर्माण हो आशय है कि, पालक शिक्षक बैठक में अपनी शतप्रतिशत उपस्थित सुनिश्चित कर शिक्षा की ज्योति को घर-घर पहुंचाएगें।

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत का त्वरित समाधान
आज फोकस में

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत का त्वरित समाधान

एक सप्ताह में गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 105 फरार वारंटी गिरफ्तार, 8 स्थायी और 97 गिरफ्तारी वारंट तामील
आज फोकस में

एक सप्ताह में गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 105 फरार वारंटी गिरफ्तार, 8 स्थायी और 97 गिरफ्तारी वारंट तामील

DMF मद से सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में रिन्यूवेशन कार्य पर उठे सवाल, घटिया निर्माण का आरोप… सरकारी पैसों की बर्बादी या लापरवाही..जिम्मेदार कौन?
आज फोकस में

DMF मद से सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में रिन्यूवेशन कार्य पर उठे सवाल, घटिया निर्माण का आरोप… सरकारी पैसों की बर्बादी या लापरवाही..जिम्मेदार कौन?

पांडुका में शराब दुकान दोबारा खोलने की मांग तेज, ग्राम सभा में सैकड़ों ग्रामीणों ने सरपंच को सौंपा आवेदन
आज फोकस में

पांडुका में शराब दुकान दोबारा खोलने की मांग तेज, ग्राम सभा में सैकड़ों ग्रामीणों ने सरपंच को सौंपा आवेदन

राजिम में अवैध रेत खनन का खेल बेखौफ, रातभर दौड़ रहे हाईवा
आज फोकस में

राजिम में अवैध रेत खनन का खेल बेखौफ, रातभर दौड़ रहे हाईवा

हथियारों का बड़ा डंप किया गया बरामद ,,तोयामेटा में छिपाई गई 24 लाख की नकदी जब्त
आज फोकस में

हथियारों का बड़ा डंप किया गया बरामद ,,तोयामेटा में छिपाई गई 24 लाख की नकदी जब्त

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp