Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लुट के वारदातो को अंजाम देने वाले आरोपीयों को सीपत पुलिस ने किया गिरफ्तार

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

लूटे गये एवं चोरी के मोबाइल व नगदी रकम, मोटर सायकल को किया बरामद

सीपत ,,,,, सीपत थाना में आकर प्रार्थी नरेन्द्र कुमार लहरे उम्र 24 साल साकिन लेवई नवापारा ख, थाना बलौदा, जिला जांजगीर चांपा, छ0ग0 ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि ट्रेलर क्रमांक सी.जी. 12 बी एस 4353 में दीपका कोरबा खदान से कोयला लोड कर जयरामनगर रेल्वे साईड में खाली ट्रेलर को चलाते वापस खदान दीपका कोरबा दिनांक 05.08.2025 को अकेला चलाते जा रहा था कि रात्रि करीबन 01.00 बजे ग्राम खाड़ा कोलवासरी मोड़ मेन रोड के पास पहुंचा था कि वहीं तिराहा रोड में तीन लड़के एक मोटर सायकल पैशन प्रो रंग काला नीला सिल्वर में जबरन ट्रेलर के सामने उक्त मोटर सायकल को अड़ा कर रोकवायें और पैसे की मांग कर हाथ मुक्का से मारपीट कर शर्ट के सामने जेब मे रखे एक सैमसंग मोबाईल काला कलर का एवं नगदी 1300 रूपये को लूट लिये है एवं अन्य प्रार्थी निवासी परसाही ने रियलमि मोबाइल कि चोरी कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध किया गया। मामले की गंभीरता व घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया, वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में लूट के आरोपी को पकड़ने के दिशा निर्देश पर थाना सीपत के द्वारा टीम तैयार कर लूट आरोपियो को पकड़कर हिरासत में लेकर पूछताछ कर मेमोरेंडम कथन लिया गया जो जुर्म करना स्वीकार किये जिनके कब्जे से आरोपी सूरज यादव से प्रकरण में प्रयुक्त मोटर सायकल पैशन एवं चोरी किया रियलमी कंपनी का मोबाईल एवं लूट का 200 रूपये एवं आरोपी शिवम उर्फ बबली उर्फ विशु से लूट का एक नग सैमसंग कंपनी का मोबाईल फोन एवं लूट का नगदी 300 रूपये, तथा बंधन निषाद से सायकल गियर कां बना पंच एवं लूट का 800 रूपये नगदी रकम को जप्त कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक गोपाल सतपथी, स उ नि शिव सिंह बक्साल, आर लक्ष्मण चंद्रा , शैलेन्द्र कुर्रे, का विशेष योगदान रहा।

नाम आरोपी:- 1. सूरज यादव पिता बालाराम यादव उम्र 22 साल
2. शिवम दास मानिकपुरी उर्फ बबली उर्फ विश्शु पिता लक्ष्मण दास मानिकपुरी उम्र 21 साल
3. बंधन निषाद माधव निषाद उम्र 20 वर्ष साकिनान ईमली डुग्गू, संतोषी माता मंदिर के पास, थाना सिटी कोतवाली, जिला कोरबा, छ.ग.
बरामद संपत्ति – 02 नग मोबाईल कीमती करीबन 25000 रूपये,
नगदी रकम 1300 रूपये, 01 मोटरसाइकिल

“जहां बनना था भविष्य, वहां पनप रहा अपराध”
आज फोकस में

“जहां बनना था भविष्य, वहां पनप रहा अपराध”

राजिम विधायक रोहित साहू ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल,दिव्यांग बच्चों को कराया मेले व मीना बाजार का भ्रमण
आज फोकस में

राजिम विधायक रोहित साहू ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल,दिव्यांग बच्चों को कराया मेले व मीना बाजार का भ्रमण

रायपुर : मुख्यमंत्री कन्या विवाह में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने घराती बन बारात परघाकर किया सभी का स्वागत
आज फोकस में

रायपुर : मुख्यमंत्री कन्या विवाह में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने घराती बन बारात परघाकर किया सभी का स्वागत

रायपुर : मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
आज फोकस में

रायपुर : मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

रायपुर : ज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में भी देश में विशेष पहचान बनाएगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री  साय
आज फोकस में

रायपुर : ज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में भी देश में विशेष पहचान बनाएगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय

रायपुर : बौद्ध परंपराओं के साथ छह नवदंपत्तियों ने लिया जीवनभर साथ निभाने का संकल्प
आज फोकस में

रायपुर : बौद्ध परंपराओं के साथ छह नवदंपत्तियों ने लिया जीवनभर साथ निभाने का संकल्प

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp