Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रतनपुर में तिरंगे के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, भाजपा मंडल की कार्यशाला में गूंजा देशभक्ति का संदेश

रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट
रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट

रतनपुर:—-
मां महामाया की पावन नगरी रतनपुर आज तिरंगे के रंग में सराबोर हो गई। “मोर तिरंगा, मोर अभिमान” और “हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा” के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी रतनपुर मंडल ने एक दिवसीय भव्य कार्यशाला का आयोजन किया। देशभक्ति के नारों से गूंजते माहौल में तिरंगे की शान, त्याग और बलिदान की अमर गाथा का संदेश हर दिल तक पहुंचा।

मुख्य वक्ता, भाजपा ग्रामीण बिलासपुर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल ने कहा—
“तिरंगा सिर्फ कपड़े का टुकड़ा नहीं, यह हमारे देश के गौरव, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और एकता का जीवंत प्रतीक है।”
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि हर गली, मोहल्ला और गांव में तिरंगा लहराकर स्वतंत्रता दिवस को जन-उत्सव में बदल दें।

इस मौके पर जिला मंत्री निखिल केशरवानी, नगर पालिका परिषद रतनपुर अध्यक्ष लवकुश कश्यप, जनपद पंचायत कोटा उपाध्यक्ष मनोहर राज, भाजपा जिलाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा लखन सिंह पैकरा, भाजपा रतनपुर मंडल अध्यक्ष दुर्गा (बबलू) कश्यप सहित कई वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद रहे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद रतनपुर उपाध्यक्ष श्रीमति बीनू निराला, भूपचंद शुक्ला, सुरेश सोनी, संतोष यादव, प्रशांत यादव, ललित अग्रवाल, मनोज कश्यप, रामकेश्वर साहू, प्रेमलता तंबोली, सावित्री रात्रे, घनश्याम रात्रे, रविंद्र दुबे, ज्ञानेंद्र कश्यप, भाऊ राम जयसवाल, अनुरूध तिवारी, प्रभुनाथ साव, रामनिहोर लास्कर, राजकुमार साहू, मुकेश यादव, नाथूराम दुर्गा कोशले, रघुवीर सिंह आर्मो, शिवानी सोनी, राजेश्वरी दुबे, विजय ,

सरिता कमलसेन, इंदु यादव, ज्योति भानु प्रताप कश्यप, घनश्याम कमलसेन, केशव इंदुवा, लोकेश्वर तिवारी, संतोष राव, हीरा मरावी, कुश कहरा, लव कहरा, रामा जायसवाल, संजय यादव, शंकर राव, रामायण श्यामले, रामोतार साहू, उमेश भारद्वाज, सोनू कोशले, सुषमा कश्यप, राजू दास मानिकपुरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, सभी मोर्चा अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष और माताएं-बहनें बड़ी संख्या में मौजूद रहीं।

कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल, जिला मंत्री निखिल केशरवानी, जनपद पंचायत कोटा उपाध्यक्ष मनोहर सिंह राज और नगर पालिका परिषद रतनपुर अध्यक्ष लवकुश कश्यप का साल, श्रीफल, मां महामाया देवी का छायाचित्र और पुष्पहार से सम्मान किया गया। यह सम्मान पाकर सभी नेताओं ने एकस्वर में तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प दोहराया।मंच संचालन मंडल महामंत्री ज्वाला कौशिक ने अपने प्रभावशाली अंदाज में किया, जबकि आभार प्रदर्शन विष्णु सिंह राजपूत ने व्यक्त किया।

“जहां बनना था भविष्य, वहां पनप रहा अपराध”
आज फोकस में

“जहां बनना था भविष्य, वहां पनप रहा अपराध”

राजिम विधायक रोहित साहू ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल,दिव्यांग बच्चों को कराया मेले व मीना बाजार का भ्रमण
आज फोकस में

राजिम विधायक रोहित साहू ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल,दिव्यांग बच्चों को कराया मेले व मीना बाजार का भ्रमण

रायपुर : मुख्यमंत्री कन्या विवाह में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने घराती बन बारात परघाकर किया सभी का स्वागत
आज फोकस में

रायपुर : मुख्यमंत्री कन्या विवाह में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने घराती बन बारात परघाकर किया सभी का स्वागत

रायपुर : मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
आज फोकस में

रायपुर : मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

रायपुर : ज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में भी देश में विशेष पहचान बनाएगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री  साय
आज फोकस में

रायपुर : ज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में भी देश में विशेष पहचान बनाएगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय

रायपुर : बौद्ध परंपराओं के साथ छह नवदंपत्तियों ने लिया जीवनभर साथ निभाने का संकल्प
आज फोकस में

रायपुर : बौद्ध परंपराओं के साथ छह नवदंपत्तियों ने लिया जीवनभर साथ निभाने का संकल्प

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp