Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

माँ महामाया मंदिर ट्रस्ट चुनाव: क्या कल शक्ति पीठ से हटेगा कलंक का साया?

रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट
रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट

रतनपुर – छत्तीसगढ़ की प्राचीन राजधानी, पौराणिक नगरी रतनपुर… जहाँ सहस्त्राब्दियों से माँ महामाया अपने भक्तों पर कृपा बरसाती आई हैं। यह वही पावन शक्ति पीठ है, जहाँ आस्था की ज्योति कभी नहीं बुझी, जहाँ भक्तों की पुकार सीधे माँ के चरणों तक पहुँचती है।

मगर बीते वर्षों में, इस पावन धाम पर ऐसे बादल मंडराने लगे हैं, जो न केवल मंदिर की पवित्रता पर प्रश्नचिन्ह हैं, बल्कि रतनपुर की धार्मिक पहचान को भी कलंकित कर चुके हैं—कछुआ कांड जैसी शर्मनाक घटनाएं, मंदिर परिसर में जिहादी मानसिकता वाले लोगों को दुकानें आवंटित करना, और प्रसाद की शुद्धता तक पर सवाल उठना, श्रद्धालुओं के मन को व्यथित कर रहे हैं।

अब माँ महामाया मंदिर ट्रस्ट का चुनाव कल, 10 अगस्त को होने जा रहा है। दशकों से सत्ता की कुर्सी पर काबिज कुछ ट्रस्टी फिर से अपने पद बचाने की कोशिश में हैं। पर नगर के लोग, साधु-संत और हिंदूवादी संगठन इस बार बदलाव के लिए एकजुट होते दिख रहे हैं।

भक्तों का मानना है—
“जब-जब धर्म संकट में पड़ा, माँ ने अपने भक्तों को दिशा दी… अब समय है इस शक्ति पीठ को अपवित्र हाथों से मुक्त कराने का।”

स्थानीय जनमानस की उम्मीदें प्रदेश और स्थानीय भाजपा नेतृत्व पर टिकी हैं। यदि वे हस्तक्षेप करें, तो रतनपुर को भ्रष्टाचार और अपवित्रता की छाया से मुक्त कर मंदिर की गरिमा को पुनः स्थापित किया जा सकता है।

कल का दिन तय करेगा—
क्या माँ महामाया की नगरी में फिर से धर्म, आस्था और पवित्रता का सूरज चमकेगा?
या फिर यह पावन शक्ति पीठ, राजनीति और निजी स्वार्थ के अंधेरे में ही डूबी रहेगी?

रतनपुर अब साँस थामकर इस ऐतिहासिक चुनाव के परिणाम की प्रतीक्षा कर रहा है…

ज्ञान ,सेवा और संस्कार की मिसाल शिक्षिका मंजू मिश्रा के सम्मान में सेवानिवृत समारोह कल
आज फोकस में

ज्ञान ,सेवा और संस्कार की मिसाल शिक्षिका मंजू मिश्रा के सम्मान में सेवानिवृत समारोह कल

साइकिलें स्कूल में धूल खा रहीं… बेटियां रोज़ पैदल चल रहीं! डेढ़ माह बाद भी खोंगसरा स्कूल की 45 छात्राओं को नहीं मिला सरस्वती साइकिल योजना का लाभ, गुणवत्ता पर भी उठे सवाल
आज फोकस में

साइकिलें स्कूल में धूल खा रहीं… बेटियां रोज़ पैदल चल रहीं! डेढ़ माह बाद भी खोंगसरा स्कूल की 45 छात्राओं को नहीं मिला सरस्वती साइकिल योजना का लाभ, गुणवत्ता पर भी उठे सवाल

गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने लिया प्रमुख पर्यटन स्थलों का जायजा हुड़दंगियों और नशा करने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्यवाही
आज फोकस में

गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने लिया प्रमुख पर्यटन स्थलों का जायजा हुड़दंगियों और नशा करने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्यवाही

गोबरीपाठ में विकास की सौगात: विधायक ने किया कई निर्माण कार्यों का लोकार्पण, छात्रों के लिए सड़क व शेड निर्माण की घोषणा
आज फोकस में

गोबरीपाठ में विकास की सौगात: विधायक ने किया कई निर्माण कार्यों का लोकार्पण, छात्रों के लिए सड़क व शेड निर्माण की घोषणा

36 साल तक थामी देश की रेल की रफ्तार, अब सम्मान के साथ थमा सफर
आज फोकस में

36 साल तक थामी देश की रेल की रफ्तार, अब सम्मान के साथ थमा सफर

188 बटालियन सी0आर0पी0एफ कोण्डागांव में धूमधाम से मनाया गया ’88’ वाॅ सी0आर0पी0एफ स्थापना दिवस, किया गया वृक्षारोपण
आज फोकस में

188 बटालियन सी0आर0पी0एफ कोण्डागांव में धूमधाम से मनाया गया ’88’ वाॅ सी0आर0पी0एफ स्थापना दिवस, किया गया वृक्षारोपण

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp