Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीपत के नवाडीह चौक का नाम होगा शहीद विनोद सिंह कौशिक

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

मुख्यमंत्री ने मेधावी छात्रों का बढ़ाया हौसला, 3 हजार से अधिक बच्चों का सम्मान

गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में सोमवार को आयोजित शहीद विनोद सिंह कौशिक मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छात्रों का हौसला बढ़ाया और ऐलान किया कि सीपत के नवाडीह चौक का नाम अब शहीद विनोद सिंह कौशिक के नाम पर होगा।मुख्यमंत्री ने कहा युवा पीढ़ी ही राष्ट्र का भविष्य है। मेहनत, लगन और संकल्प से प्रदेश और देश नई ऊंचाइयों को छुएंगे।

शहीद के नाम पर मेधावी सम्मान समारोह

मुख्यमंत्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि यह कार्यक्रम शहीद विनोद सिंह कौशिक की स्मृति में पिछले तीन वर्षों से आयोजित किया जा रहा है। नारायणपुर में 2018 में माओवादियों से लड़ते हुए वे शहीद हुए थे। उनकी स्मृति में न्यास का गठन और इस माध्यम से प्रतिभाओं को सम्मानित करना पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक है।


मुख्यमंत्री ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार नक्सलवाद खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। मार्च 2026 तक नक्सली आतंक का अंत करने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। लगातार नक्सल ऑपरेशन में सफलता मिल रही है, करोड़ों के इनामी नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं और नक्सलवाद की कमर टूट चुकी है।

3 हजार से अधिक मेधावी छात्र सम्मानित

कार्यक्रम में विभिन्न संकायों के 3 हजार से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा आज हम सिर्फ परीक्षा में अच्छे अंक लाने वालों का नहीं, बल्कि देश के भविष्य निर्माता बच्चों का सम्मान कर रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि उपलब्धि में आपकी मेहनत के साथ परिवार, गुरुजनों और समाज का योगदान भी है। छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष में प्रवेश कर चुका है, और अब उच्च शिक्षा के लिए प्रदेश से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि यहां सभी उच्च स्तरीय शैक्षणिक संस्थान उपलब्ध हैं।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शहीद विनोद सिंह कौशिक को श्रद्धासुमन अर्पित किया और छात्रों से कहा आप जीवन के उस मोड़ पर हैं, जहाँ से भविष्य की दिशा तय होती है। आपके प्रयासों से न केवल आपका, बल्कि देश और प्रदेश का उज्ज्वल भविष्य निर्माण होगा।”उन्होंने विद्यार्थियों से ‘डिप्रेशन’ और ‘निराशा’ जैसे शब्द अपनी डिक्शनरी से हटाने की सलाह दी। कहा निराश व्यक्ति कभी सफलता प्राप्त नहीं कर सकता। उत्साह और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ें।


इस मौके पर विधायक अमर अग्रवाल, धरम लाल कौशिक, धरमजीत सिंह, सुशांत शुक्ला, दिलीप लहरिया, महापौर पूजा विधानी, पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष राजा पांडेय, क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी,दिलेंद्र कौंशिल,सीपत भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा, महामंत्री सतीश पाटनवार, कुंदनधर दीवान,चंद्रकांत साहू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

मछली की गाड़ियों पर विभाग की ‘खामोशी’!  पश्चिम बंगाल से धड़ल्ले से पहुंच रहे वाहन, जांच के नाम पर मत्स्य विभाग की निष्क्रियता पर उठे सवाल
आज फोकस में

मछली की गाड़ियों पर विभाग की ‘खामोशी’! पश्चिम बंगाल से धड़ल्ले से पहुंच रहे वाहन, जांच के नाम पर मत्स्य विभाग की निष्क्रियता पर उठे सवाल

सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज की बैठक संपन्न, ठाकुर प्रेम सोमवंशी बने अध्यक्ष
आज फोकस में

सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज की बैठक संपन्न, ठाकुर प्रेम सोमवंशी बने अध्यक्ष

राहगीर से मोबाइल झपटमारी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त बाइक और मोबाइल बरामद
आज फोकस में

राहगीर से मोबाइल झपटमारी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त बाइक और मोबाइल बरामद

शालेय खेल खुद प्रतियोगिता में बिलासपुर का दबदबा बरकरार
आज फोकस में

शालेय खेल खुद प्रतियोगिता में बिलासपुर का दबदबा बरकरार

भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ का परचम: मेलनाडीह के नैतिक सिंह ध्रुवे बने CBSE ईस्ट ज़ोन बॉक्सिंग चैंपियन
आज फोकस में

भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ का परचम: मेलनाडीह के नैतिक सिंह ध्रुवे बने CBSE ईस्ट ज़ोन बॉक्सिंग चैंपियन

चांद पर पहुंचने का सपना… गांव में मलेरिया से जंग! चुनाखोदरा में मलेरिया के 2 पॉजिटिव मिले, बीएमओ की तत्परता से सिम्स भेजे गए मरीज; कुरदर क्षेत्र में स्वास्थ्य अमला अलर्ट
आज फोकस में

चांद पर पहुंचने का सपना… गांव में मलेरिया से जंग! चुनाखोदरा में मलेरिया के 2 पॉजिटिव मिले, बीएमओ की तत्परता से सिम्स भेजे गए मरीज; कुरदर क्षेत्र में स्वास्थ्य अमला अलर्ट

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp