Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जितना बड़ा भ्रष्टाचारी, उतना बड़ा पद – बिलासपुर शिक्षा विभाग की चौंकाने वाली व्यवस्था

रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप साबित हुआ जिले के सबसे बड़े शिक्षा पद जिला शिक्षा अधिकारी डीईओ पर विराजमान है

बिलासपुर ज़िले के शिक्षा विभाग से निकलकर आई एक घटना ने पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार और पदोन्नति की व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। कोटा विकासखंड के पूर्व बीईओ विजय टांडे, जिन पर एक विधवा शिक्षिका से 1 लाख 34 हज़ार रुपये रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप साबित हुआ, अब जिले के सबसे बड़े शिक्षा पद – जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) – पर विराजमान हैं।

आरोप क्या हैं?

शिक्षिका नीलम भारद्वाज ने 7 मार्च 2025 को कलेक्टर बिलासपुर को लिखित शिकायत दी थी। उनका कहना था कि उनके पति, स्व. पुष्कर भारद्वाज (शिक्षक) की मृत्यु के बाद सेवा-निवृत्ति देयकों और लंबित वेतन-भत्तों के भुगतान के एवज में विजय टांडे ने भारी रिश्वत की मांग की।
जांच अधिकारियों ने रिपोर्ट में शिकायत को सही पाया और साफ लिखा कि टांडे ने सहायक ग्रेड-2 के माध्यम से बार-बार रकम की मांग की। यहां तक कि तय भुगतान से ₹1,48,610 की राशि भी रोक दी गई।

कार्रवाई क्या हुई?

आरोप साबित होने के बाद तत्कालीन कलेक्टर अवनीश शरण ने विजय टांडे को बीईओ पद से हटा दिया था और विभागीय जांच की अनुशंसा की थी। यह मामला DPI (लोक शिक्षण संचालनालय) तक पहुंचा और 29 जुलाई 2025 को उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
नोटिस में साफ चेतावनी दी गई – 7 दिन में जवाब दें, अन्यथा एकपक्षीय कार्रवाई होगी।

फिर भी कैसे बने DEO?

सबसे बड़ा सवाल यही है – जब एक अधिकारी पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप साबित हो चुके हैं और विभागीय जांच लंबित है, तो उसे और ऊँचे पद पर क्यों बैठाया गया?
क्या अब शिक्षा विभाग में यही “अघोषित नियम” बन गया है कि –

जितना बड़ा भ्रष्टाचार, उतना बड़ा इनाम”?

जनता में आक्रोश

शिक्षा जगत और आम लोगों में इस बात को लेकर रोष है कि जिस विभाग को बच्चों का भविष्य संवारना है, वहां ऐसे अधिकारी सबसे बड़े जिम्मेदार पद पर बैठे हैं।
लोग पूछ रहे हैं –

ईमानदार और निष्पक्ष अधिकारियों की अनदेखी क्यों?

क्या भ्रष्टाचार अब योग्यता का पैमाना बन चुका है?

क्या इस तरह की नियुक्तियां बाकी अधिकारियों को भी गलत संदेश नहीं देंगी?

अब निगाहें DPI और सरकार पर

DPI ने भले ही नोटिस जारी कर जवाब मांगा हो, लेकिन अब देखना यह है कि क्या विभाग सच में इस मामले में कठोर कार्रवाई करेगा या फिर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।
प्रदेश में यह चर्चा आम हो चुकी है –
“यहां जो जितना बड़ा भ्रष्टाचारी होगा, उतना ही बड़ा पद पाएगा।”

“जहां बनना था भविष्य, वहां पनप रहा अपराध”
आज फोकस में

“जहां बनना था भविष्य, वहां पनप रहा अपराध”

राजिम विधायक रोहित साहू ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल,दिव्यांग बच्चों को कराया मेले व मीना बाजार का भ्रमण
आज फोकस में

राजिम विधायक रोहित साहू ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल,दिव्यांग बच्चों को कराया मेले व मीना बाजार का भ्रमण

रायपुर : मुख्यमंत्री कन्या विवाह में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने घराती बन बारात परघाकर किया सभी का स्वागत
आज फोकस में

रायपुर : मुख्यमंत्री कन्या विवाह में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने घराती बन बारात परघाकर किया सभी का स्वागत

रायपुर : मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
आज फोकस में

रायपुर : मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

रायपुर : ज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में भी देश में विशेष पहचान बनाएगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री  साय
आज फोकस में

रायपुर : ज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में भी देश में विशेष पहचान बनाएगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय

रायपुर : बौद्ध परंपराओं के साथ छह नवदंपत्तियों ने लिया जीवनभर साथ निभाने का संकल्प
आज फोकस में

रायपुर : बौद्ध परंपराओं के साथ छह नवदंपत्तियों ने लिया जीवनभर साथ निभाने का संकल्प

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp