Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हर घर तिरंगा अभियान के तहत देशभक्ति नारों से गूंज रहा जिला नारायणपुर,, जिलेभर में निकाली जा रही भव्य तिरंगा रैली

नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट
नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट

नारायणपुर, :—-स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस के नेतृत्व में भव्य तिरंगा रैलियां निकाली जा रही है। कुरुषनार, फरसगांव, एड़का, धनोरा, छोटेडोंगर, ओरछा और धौड़ाई थाना क्षेत्रों में आयोजित इन रैलियों में पुलिस बल, विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, शिक्षक, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए।

हाथों में तिरंगा लिए प्रतिभागियों ने “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय हिंद” के नारों से माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। हर घर तिरंगा अभियान की भावना को जीवंत करते हुए रैलियां मुख्य सड़कों, गलियों और ग्राम चौपालों से गुजरते हुए पूरे क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस का उत्सवपूर्ण माहौल फैलाती रहीं।

कार्यक्रम का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना, राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना और एकता एवं अखंडता का संदेश देना रहा। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास, तिरंगे के महत्व और नागरिक कर्तव्यों पर प्रेरणादायक संदेश भी दिए।

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने कहा कि तिरंगा रैली केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को अपने देश के इतिहास और मूल्यों से जोड़ने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान जैसी गतिविधियां युवाओं में देशप्रेम और जिम्मेदारी की भावना को और प्रबल बनाती हैं।

पुलिस अधीक्षक रॉबिंसन गुड़िया ने कहा कि तिरंगा हमारे गौरव, बलिदान और स्वतंत्रता का प्रतीक है, जो हमें स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों की याद दिलाता है और राष्ट्र के प्रति हमारी जिम्मेदारियों को निभाने की प्रेरणा देता है।

डेढ़ साल से भुगतान अटका, PHE ठेकेदारों ने उतारी शर्ट
आज फोकस में

डेढ़ साल से भुगतान अटका, PHE ठेकेदारों ने उतारी शर्ट

विधानसभा के मानसून सत्र में मुख्यमंत्री व दोनों उपमुख्यमंत्रियों से की आत्मीय भेंट, लोकतांत्रिक प्रक्रिया का लिया अनुभव
आज फोकस में

विधानसभा के मानसून सत्र में मुख्यमंत्री व दोनों उपमुख्यमंत्रियों से की आत्मीय भेंट, लोकतांत्रिक प्रक्रिया का लिया अनुभव

भारी बारिश के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 45 कॉम्बेट टीमें 24×7 तैनात
आज फोकस में

भारी बारिश के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 45 कॉम्बेट टीमें 24×7 तैनात

विशेष लेख:- दूरस्थ अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की नई इबारत: नारायणपुर में समय पर उपचार, सुरक्षित मातृत्व और स्वस्थ बचपन की ओर सशक्त कदम
आज फोकस में

विशेष लेख:- दूरस्थ अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की नई इबारत: नारायणपुर में समय पर उपचार, सुरक्षित मातृत्व और स्वस्थ बचपन की ओर सशक्त कदम

कोटा विकासखंड के शिक्षकों ने बढ़ाया जिले का राष्ट्रीय स्तर पर कोटा के शिक्षकों का शानदार सम्मान
आज फोकस में

कोटा विकासखंड के शिक्षकों ने बढ़ाया जिले का राष्ट्रीय स्तर पर कोटा के शिक्षकों का शानदार सम्मान

महिलाओं की एकजुटता से बचेगी छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा, कांग्रेस विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाएं”
आज फोकस में

महिलाओं की एकजुटता से बचेगी छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा, कांग्रेस विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाएं”

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp