Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लूतरा शरीफ की दरगाह, मस्जिद और मदरसे में लहराया तिरंगा, कलम का लंगर चलकर शिक्षा व नशा मुक्ति का दिया संदेश

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

सीपत,,,,,,देशभक्ति, आस्था और शिक्षा का अनूठा संगम लूतरा शरीफ में स्वतंत्रता दिवस के 79वें पर्व पर देखने को मिला। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड से गठित दरगाह इंतेजामिया कमेटी ने मदरसा फैजाने इंसान अली शाह, दरगाह शरीफ और नूरानी शाही मस्जिद में ध्वजारोहण कर जश्न-ए-आज़ादी मनाया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के सदस्य फैजान सरवर, मस्तूरी एसडीएम प्रवेश कुमार पैकरा, तहसीलदार सोनू अग्रवाल, नायब तहसीलदार देश कुमार कुर्रे, थाना प्रभारी गोपाल सतपथी, प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक के सह मीडिया प्रभारी फैज़ान अहमद शिबू,जनपद सदस्य देवेश शर्मा, ग्राम पंचायत लूतरा शरीफ के सरपंच चंद्रमणि मरावी उपस्थित रहे। इसके अलावा ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि, मुस्लिम जमात, दरगाह के खादिम, शासकीय एवं निजी शालाओं के छात्र-छात्राएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, व्यापारी संघ, महिला स्वास्थ्य सहायता समूह और ग्राम के गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए। ध्वजारोहण के बाद दरगाह के समा महफ़िल हाल में ‘कलम लंगर’ का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा के महत्व पर बल देते हुए संदेश दिया गया “एक रोटी कम खाओ लेकिन बच्चों को जरूर पढ़ाओ।”

Advertisement Box


राज्य वक्फ बोर्ड के सदस्य फैजान सरवर ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा आजादी हमें यूं ही नहीं मिली है। इसके लिए सरदार भगत सिंह, सुखदेव, शहीद अशफाक उल्ला खान जैसे सैकड़ों देशभक्तों ने अपने प्राणों की आहुति दी, तब जाकर हमें अंग्रेजों की गुलामी से मुक्ति मिली। उन्होंने कहा हमें तिरंगे के रंगों के प्रतीकों को समझ कर उनके अनुसार जीवन में आचरण में लाना होगा।


मस्तूरी एसडीएम प्रवेश पैकरा ने कहा आजादी का यह पर्व संघर्ष और शहादत की नींव पर खड़ा है। अगर हमें आजादी नहीं मिलती तो आज हमारे प्रशासनिक पदों पर अंग्रेज अधिकारी होते। शहीदों की कुर्बानी को व्यर्थ नहीं जाने देना है, बल्कि शिक्षित होकर अपने गांव, घर और समाज का नाम रोशन करना है।


सीपत तहसीलदार सोनू अग्रवाल ने कहा गांव की महिलाएं अवैध नशे के खिलाफ जागरूकता की मुहिम चला रही हैं वे बधाई के पात्र है जहां उनको हमारी जरूरत पड़ेगी वहां प्रशासन खड़ा मिलेगा। उन्होंने कहा नशा सिर्फ शराब, गांजा, चरस या अफीम नहीं है, आज मोबाइल भी एक नशा बन चुका है। यह नशा युवाओं का भविष्य और बच्चों का बचपन बर्बाद कर रहा है। हमें बच्चों को मोबाइल से दूर रखकर उनके शारीरिक और मानसिक विकास पर ध्यान देना होगा।सीपत थाना गोपाल सतपथी ने कहा नशा मुक्ति के लिए शासन और प्रशासन आपके साथ है। अगर समाज एकजुट होकर नशा मुक्त गांव का संकल्प लेता है तो वह जरूर सफल होगा और यह गांव आस्था के साथ नशा मुक्ति में भी जुहली गांव जैसा अपनी अलग पहचान बनाएगा।

कार्यक्रम का संचालन इंतेजामिया कमेटी के सचिव रियाज अशरफी ने किया। इस दौरान प्रदेश इस दौरान प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सह मीडिया प्रभारी फैज़ान अहमद शिबू, मोहम्मद इस्माइल, उप सरपंच जीवन सिंह , कमेटी के खजांची रोशन खान, खादिम हाजी शेर मोहम्मद, उस्मान खान, फिरोज खान, हाजी अब्दुल करीम, अब्दुल गफ्फार, नूर मोहम्मद, ढोलाराम कैवर्त, नारायण सिंह मरावी, हाजी मोहम्मद साबिर, हाजी शरीफ खान, संतोष गंधर्व,शाहनवाज मेमन,परस कैवर्त,कार्तिक मेरावी, अख्तर खान,शेख शरीफ ,शेख निजामुद्दीन, पटवारी अमर दहायत,पंचायत सचिव देव सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

रायपुर : रायपुर साहित्य उत्सव की तैयारियों को लेकर संवाद ऑडिटोरियम में बैठक आयोजित
आज फोकस में

रायपुर : रायपुर साहित्य उत्सव की तैयारियों को लेकर संवाद ऑडिटोरियम में बैठक आयोजित

रायपुर : राष्ट्रीय कृषि विकास योजना से बदली किसान की किस्मत
आज फोकस में

रायपुर : राष्ट्रीय कृषि विकास योजना से बदली किसान की किस्मत

रायपुर : अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे शासकीय योजनाओं का लाभ- उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन
आज फोकस में

रायपुर : अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे शासकीय योजनाओं का लाभ- उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर : ‘पुनर्वास से पुनर्जीवन’ की बड़ी सफलता, 81 नक्सलियों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता बंदूक के नहीं, विकास के साथ है भविष्य — मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
आज फोकस में

रायपुर : ‘पुनर्वास से पुनर्जीवन’ की बड़ी सफलता, 81 नक्सलियों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता बंदूक के नहीं, विकास के साथ है भविष्य — मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुंगेली जिले में 14 राइस मिलों को किया गया सील ,,12 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त
आज फोकस में

मुंगेली जिले में 14 राइस मिलों को किया गया सील ,,12 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त

रायपुर : मुख्यमंत्री साय ने जशपुर जिले को 122 करोड़ से अधिक के विकास कार्यो की दी सौगात
आज फोकस में

रायपुर : मुख्यमंत्री साय ने जशपुर जिले को 122 करोड़ से अधिक के विकास कार्यो की दी सौगात

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp