Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रलिया (भिलाई)अरपा कोलवाशरी के विरोध में क्षेत्र की जनताओं में भारी आक्रोश

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

लोगों को धूल,धुंए,बीमारी परोसने को अरपा तैयार… क्षेत्र की जनताओं को प्रशासन से मदद की दरकार

क्षेत्र की जनता एवं जनप्रतिनिधि आज जनसुनवाई का पुरजोर करेंगे विरोध प्रदर्शन

 

सीपत,,,, मस्तूरी विधानसभा ग्राम पंचायत रलिया में खुल रहे अरपा कोल वासरी की स्थापना में ग्रामीणों तथा जनप्रतिनिधियों ने विरोध करने का निर्णय लेते हुए आगामी 25 अगस्त को आयोजित जनसुनवाई का जमकर विरोध करने को लेकर चर्चा कर रणनीति बनाई| ग्रामीणों ने कहा कि पहले से ही एनटीपीसी के राखड बाँध से ग्रामीण परेशान है, गर्मियों में राखड बाँध के डस्ट से लोगो का जीना मुहाल है वही बारिश में बाँध के रिसाव से खेत व फसल तबाह हो रहे जिसके बाद अरपा कोलवासरी खुल जाने से क्षेत्र में प्रदुषण की दोहरी मार झेलनी पड़ेगी|

Advertisement Box

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की यहाँ सड़क है अरपा कोलवासरी के खुलने से भारी वाहनों की आवाजाही होगी जिसके चलते रलिया, भिलाई, बेलटुकरी, जयरामनगर सहित आसपास के गावो के राहगीरो को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा, भारी वाहनों की वजह से अकसर दुर्घटनाए होती है जिसके शिकार मासूम ग्रामीण होंगे| कोलवासरी खुलने से क्षेत्र के जलस्त्रोत नदी व तालाब सहित क्षेत्र की हरियाली पूरी तरह से प्रदूषित हो जाएगी |

ग्रामीणों ने बताया कि जहा कोलवासरी खुलना प्रस्तावित है जहां मनरेगा के मद से 25 फीट का सड़क निर्माण कराया गया है जिसका ग्रामीणों के लिए किसी भी तरह का उपयोग नहीं है, इस सड़क का निर्माण कोलवासरी को लाभ पहुचाने सरपंच-सचिव व रोजगार सहायक की मिलीभगत से कराया गया है जिसका गाव के लोगो द्वारा विरोध भी किया जा रहा है |
*गैस पाइपलाइन से गंभीर घटना की आशंका* :- प्रस्तावित अरपा कोलवासरी को लाभ पहुचाने के लिए मनरेगा के तहत सड़क का निर्माण कराया गया है इसी सड़क से लगकर गैस का पाइपलाइन भी बिछाया गया है, कोलवासरी के संचालन से यहाँ भारी वाहनों की आवाजाही ही होना निश्चित है ऐसे स्थिति में भारी वाहनों से गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने की आशंका भी जिससे क्षेत्र में बड़ी दुर्घटना की संभावना भी जताई जा रहा है| इस क्षेत्र से लगकर सैकड़ो ग्रामीणों-महिलाओ स्कूली बच्चो की आवाजाही भी होती है ऐसे में इस घटना से जानमाल का भी नुकसान होने की आशंका बलवती है| ग्रामीणों ने कोलवासरी की जनसुनवाई का प्रबल विरोध करने की बात कही है|

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp