Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बलौदाबाजार : आदि कर्मयोगी अभियान :17 सितम्बर से चलेगा आदि सेवा पखवाड़ा

लोगों की समस्या व शिकायत का निराकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम का होग़ा आयोजन

जिला स्तरीय कार्यशाला में कलेक्टर ने दिये जरुरी निर्देश

बलौदाबाजार,:—-आदि कर्मयोगी अभियान के तहत जिले के आदिवासी बाहुल्य 46 ग्राम पंचायतों में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक आदि सेवा पखवाड़ा चलाया जाएगा। इसमें विभागीय अधिकारी -कर्मचारी द्वारा लोगों की समस्या एवं शिकायतों का निरकारण करने के साथ ही जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किये जाएंगे। कलेक्टर दीपक सोनी ने गुरुवार को जिला स्तरीय कार्यशाला में ऑनलाइन माध्यम से अभियान के सम्बन्ध में जरूरी निर्देश दिये।

कलेक्टर ने कहा कि सभी सम्बधित विभाग योजनाओं का शतप्रतिशत लाभ पहुंचाने मिशन मोड़ में काम करें। फिल्ड में कर्मचारियों की मौजूदगी हो। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर विकासखंड एवं ग्राम स्तर पर प्रशिक्षण आयोजित करें। स्व सहायता समूहों को आजीविका गतिविधियों से जोड़ें।

बताया गया कि जिले में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत 46 ग्राम पंचायतों के हितग्राहियो का चिन्हांकन कर लिया गया है। इसके साथ ही इन ग्राम पंचायत के सरपंच व सचिव का ओरिएंटेशन कार्यक्रम भी कराया गया है। अभियान के तहत प्रत्येक चयनित ग्राम में आदि सेवा केंद्र स्थापित किये जाएंगे जो शासकीय सेवाओं की प्रदायगी एयर जनभागीदारी को बढ़ावा देने का केंद्र बनेंगे। चरणबद्ध प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि, एनजीओ, स्वयं सेवी संगठन और युवाओं को शामिल किया जाएगा। आदि कर्मयोगी अभियान के तहत विकास कार्य तीन स्तर पर क किया जाएगा जिसमें पहला आदि कर्मयोगी तैयार करना है। इसमें प्रशासनिक अमले से जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर तैयार किए जाएंगे। दूसरे क्रम में आदि सहयोगियों की टीम बनाई जाएगी।आदि सहयोगी ग्राम स्तर पर कार्य करेंगे जिसमें शिक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, चिकित्सक, युवा नेता, सामाजिक मुखिया जैसे व्यक्ति ग्राम के विकास की रूपरेखा व्यक्तिगतमूलक, पारिवारिकमूलक एवं सामुदामूलक अनुसार तैयार करेंगे। तीसरे क्रम पर आदि साथी होंगे जिन्हें योजनाओं का लाभ दिया जाना है।

उल्लेखनीय है कि जनजातीय अंचलों में सेवा, समर्पण और सुशासन की भावना के साथ शासकीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनजातीय कार्य मंत्रालय के द्वारा पिछड़े और जनजातीय बाहुल्य ग्रामों में शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के कार्य को नई दिशा देने हेतु एक नई पहल की गई है जिसे “आदि कर्मयोगी अभियान”नाम दिया गया है।

कार्यशाला में डीएफओ गणवीर धम्मशील, सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी, जनपद सीईओ ऑनलाइन जुड़े थे।

डेढ़ साल से भुगतान अटका, PHE ठेकेदारों ने उतारी शर्ट
आज फोकस में

डेढ़ साल से भुगतान अटका, PHE ठेकेदारों ने उतारी शर्ट

विधानसभा के मानसून सत्र में मुख्यमंत्री व दोनों उपमुख्यमंत्रियों से की आत्मीय भेंट, लोकतांत्रिक प्रक्रिया का लिया अनुभव
आज फोकस में

विधानसभा के मानसून सत्र में मुख्यमंत्री व दोनों उपमुख्यमंत्रियों से की आत्मीय भेंट, लोकतांत्रिक प्रक्रिया का लिया अनुभव

भारी बारिश के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 45 कॉम्बेट टीमें 24×7 तैनात
आज फोकस में

भारी बारिश के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 45 कॉम्बेट टीमें 24×7 तैनात

विशेष लेख:- दूरस्थ अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की नई इबारत: नारायणपुर में समय पर उपचार, सुरक्षित मातृत्व और स्वस्थ बचपन की ओर सशक्त कदम
आज फोकस में

विशेष लेख:- दूरस्थ अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की नई इबारत: नारायणपुर में समय पर उपचार, सुरक्षित मातृत्व और स्वस्थ बचपन की ओर सशक्त कदम

कोटा विकासखंड के शिक्षकों ने बढ़ाया जिले का राष्ट्रीय स्तर पर कोटा के शिक्षकों का शानदार सम्मान
आज फोकस में

कोटा विकासखंड के शिक्षकों ने बढ़ाया जिले का राष्ट्रीय स्तर पर कोटा के शिक्षकों का शानदार सम्मान

महिलाओं की एकजुटता से बचेगी छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा, कांग्रेस विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाएं”
आज फोकस में

महिलाओं की एकजुटता से बचेगी छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा, कांग्रेस विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाएं”

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp