Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

महासमुंद : जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल : सेवानिवृत्त शिक्षकों को तत्काल पेंशन आदेश प्रदान

महासमुंद :—राज्य शासन की मंशा अनुरूप जिला प्रशासन महासमुंद ने सोमवार को एक संवेदनशील एवं सराहनीय पहल करते हुए शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त शिक्षकों को सेवानिवृत्ति के अगले ही दिन पेंशन अदायगी आदेश (पीपीओ) प्रदान किया।
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन तथा जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे, सहायक संचालक सतीश नायर एवं जिला कोषालय अधिकारी महासमुंद संजय कुमार चौधरी के निर्देशन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत महासमुंद हेमंत रमेश नंदनवार (आईएएस) द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षकों को पीपीओ प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुरलीधर भोई, प्रधान पाठक प्राथमिक शाला खैरमाल, जो 31 अगस्त 2025 को सेवानिवृत्त हुए, को विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र मांझी की पहल पर 1 सितंबर 2025 को ही अवकाश नगदीकरण की राशि, जीपीएफ फाइनल पेमेंट, जीआईएस, एफबीएफ राशि तथा उपादान राशि के साथ पीपीओ प्रदान किया गया। इसी प्रकार चंद्रहास पात्र, प्रधान पाठक (मिडिल स्कूल) को भी पीपीओ आदेश सौंपा गया।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हेमंत रमेश नंदनवार ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को शुभकामनाएँ एवं बधाई देते हुए कहा कि “शिक्षक समाज की अमूल्य धरोहर हैं, जिन्होंने अपना पूरा जीवन नई पीढ़ी को गढ़ने में समर्पित किया। प्रशासन की ओर से यह हमारा दायित्व है कि उन्हें सेवा निवृत्ति के पश्चात त्वरित सुविधा और सम्मान मिले।” इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षकों को प्रशासन की ओर से शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित भी किया गया। उप कोषालय अधिकारी सरायपाली अनिमेष सिंह द्वारा रिटायरमेंट के अगले ही दिन भुगतान सुनिश्चित किया गया। इस त्वरित कार्यवाही में विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के शाखा प्रभारी श्री रुपेश महापात्र का विशेष योगदान रहा।

ज्ञान ,सेवा और संस्कार की मिसाल शिक्षिका मंजू मिश्रा के सम्मान में सेवानिवृत समारोह कल
आज फोकस में

ज्ञान ,सेवा और संस्कार की मिसाल शिक्षिका मंजू मिश्रा के सम्मान में सेवानिवृत समारोह कल

साइकिलें स्कूल में धूल खा रहीं… बेटियां रोज़ पैदल चल रहीं! डेढ़ माह बाद भी खोंगसरा स्कूल की 45 छात्राओं को नहीं मिला सरस्वती साइकिल योजना का लाभ, गुणवत्ता पर भी उठे सवाल
आज फोकस में

साइकिलें स्कूल में धूल खा रहीं… बेटियां रोज़ पैदल चल रहीं! डेढ़ माह बाद भी खोंगसरा स्कूल की 45 छात्राओं को नहीं मिला सरस्वती साइकिल योजना का लाभ, गुणवत्ता पर भी उठे सवाल

गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने लिया प्रमुख पर्यटन स्थलों का जायजा हुड़दंगियों और नशा करने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्यवाही
आज फोकस में

गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने लिया प्रमुख पर्यटन स्थलों का जायजा हुड़दंगियों और नशा करने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्यवाही

गोबरीपाठ में विकास की सौगात: विधायक ने किया कई निर्माण कार्यों का लोकार्पण, छात्रों के लिए सड़क व शेड निर्माण की घोषणा
आज फोकस में

गोबरीपाठ में विकास की सौगात: विधायक ने किया कई निर्माण कार्यों का लोकार्पण, छात्रों के लिए सड़क व शेड निर्माण की घोषणा

36 साल तक थामी देश की रेल की रफ्तार, अब सम्मान के साथ थमा सफर
आज फोकस में

36 साल तक थामी देश की रेल की रफ्तार, अब सम्मान के साथ थमा सफर

188 बटालियन सी0आर0पी0एफ कोण्डागांव में धूमधाम से मनाया गया ’88’ वाॅ सी0आर0पी0एफ स्थापना दिवस, किया गया वृक्षारोपण
आज फोकस में

188 बटालियन सी0आर0पी0एफ कोण्डागांव में धूमधाम से मनाया गया ’88’ वाॅ सी0आर0पी0एफ स्थापना दिवस, किया गया वृक्षारोपण

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp