Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

स्वामी आत्मानंद महाविद्यालय में अंग्रेजी संप्रेषण कौशल पर विशेषज्ञ व्याख्यान ,प्रो. मधुलिका सिन्हा ने विद्यार्थियों को प्रभावी संप्रेषण के दिए टिप्स

रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट
रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट

बिलासपुर:—- स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, बिलासपुर में बुधवार को “अंग्रेजी संप्रेषण कौशल” पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की आई.क्यू.ए.सी. इकाई द्वारा किया गया था, जिसमें शासकीय बिलासा कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की अंग्रेजी प्राध्यापक डाॅ. मधुलिका सिन्हा को मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती पूजन और स्वागत भाषण से हुई। इसके पश्चात प्रभारी प्राध्यापक डाॅ. प्रेमलता वर्मा ने व्याख्यान के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए मुख्य वक्ता का परिचय प्रस्तुत किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. यू.के. श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अंग्रेजी संप्रेषण कौशल आज के युग की आवश्यकता है और इसके लिए निरंतर अभ्यास बेहद आवश्यक है।

मुख्य वक्ता डाॅ. मधुलिका सिन्हा ने छात्रों को प्रभावी संप्रेषण की बारीकियों से अवगत कराते हुए कहा कि एक अच्छा संप्रेषक बनने के लिए अच्छा श्रोता बनना, नियमित पठन-पाठन करना, लेखन और बोलने का अभ्यास करना बेहद ज़रूरी है।

उन्होंने संप्रेषण को एक प्रभावी कला बताया और छात्रों की विभिन्न जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों की सक्रिय सहभागिता रही। अंत में डाॅ. श्वेता श्रीवास ने आभार प्रदर्शन किया। संचालन का दायित्व बी.कॉम प्रथम सेमेस्टर की छात्रा श्वेता वर्मा ने प्रभावशाली रूप से निभाया।

यह व्याख्यान विद्यार्थियों के लिए न केवल ज्ञानवर्धक रहा बल्कि उन्हें भविष्य के लिए बेहतर संप्रेषण कौशल विकसित करने की दिशा में प्रेरित भी किया।

केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष गौरी शंकर श्रीवास का बिलासपुर आगमन, सेन समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से की मुलाकात
आज फोकस में

केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष गौरी शंकर श्रीवास का बिलासपुर आगमन, सेन समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से की मुलाकात

चकरभाठा पुलिस की कार्रवाई: अशांति, अड्डेबाजी और नशाखोरी पर 9 आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
आज फोकस में

चकरभाठा पुलिस की कार्रवाई: अशांति, अड्डेबाजी और नशाखोरी पर 9 आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

चोरी के आरोपी को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को मिली सफलता
आज फोकस में

चोरी के आरोपी को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को मिली सफलता

गरियाबंद जिले के 11 प्रकरणों में कुल 1 क्विंटल 64.919 कि.ग्रा. जप्तशुदा गांजा मादक पदार्थ एवं 01 प्रकरण नशीली टेबलेट को नारकोटिक डिस्पोजल केन्द्र सिलतरा रायपुर में नष्टीकरण किया गया
आज फोकस में

गरियाबंद जिले के 11 प्रकरणों में कुल 1 क्विंटल 64.919 कि.ग्रा. जप्तशुदा गांजा मादक पदार्थ एवं 01 प्रकरण नशीली टेबलेट को नारकोटिक डिस्पोजल केन्द्र सिलतरा रायपुर में नष्टीकरण किया गया

ज्ञानोवा हाइट्स स्कूल में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदिन, सफाई अभियान व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
आज फोकस में

ज्ञानोवा हाइट्स स्कूल में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदिन, सफाई अभियान व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

श्यामनगर में एक हजार दीपों से जगमगाया गांव, सेवा और सुशासन के 25 वर्षों का किया स्मरण
आज फोकस में

श्यामनगर में एक हजार दीपों से जगमगाया गांव, सेवा और सुशासन के 25 वर्षों का किया स्मरण

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp