Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रतनपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: बैंक से निकाले 50 हजार की लूटपाट का खुलासा, एक गिरफ्तार, नाबालिग शामिल

रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट
रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट

रतनपुर:—- भारतीय स्टेट बैंक, लखराम से पैसे निकालकर लौट रहे एक व्यक्ति के साथ हुई लूट की वारदात का रतनपुर पुलिस ने 5 दिनों के भीतर ही खुलासा कर दिया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरा नाबालिग है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹45,000 नगद, दो मोबाइल, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और कपड़े बरामद किए हैं।

घटना 6 सितंबर 2025 की है, जब ग्राम भरारी निवासी रामनारायण ताम्रकार दोपहर लगभग 3 बजे भारतीय स्टेट बैंक, लखराम से ₹50,000 की नकदी निकालकर बाइक की डिक्की में रखकर अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे लखराम शराब भट्ठी और सरवनदेवरी मोड़ के बीच पहुंचे, तभी पीछे से आई एक बाइक पर सवार दो अज्ञात युवकों ने रास्ता पूछने के बहाने उनकी डिक्की से नगदी झपट ली और मौके से फरार हो गए।
प्रार्थी की शिकायत पर रतनपुर थाना में तत्काल मामला दर्ज किया गया। नवपदस्थ थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह राजपूत ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर विशेष जांच टीम गठित की। टीम ने बैंक परिसर और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया, जिसमें दो संदिग्ध युवक एक एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल में प्रार्थी का पीछा करते दिखे।फुटेज के आधार पर एक आरोपी की स्पष्ट तस्वीर प्राप्त हुई। उसकी पहचान सुनिश्चित करने के लिए पूर्व अपराधियों का डाटा खंगाला गया और मुखबिरों की सहायता ली गई। इसी क्रम में 11 सितंबर को सूचना मिली कि दो युवक लखराम क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में घूम रहे हैं। पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर दोनों से पूछताछ की, जिसमें उन्होंने लूट की वारदात को स्वीकार कर लिया।पुलिस ने आरोपियों के पास से ₹45,000 नकद, दो स्मार्टफोन, एचएफ डीलक्स बाइक, वारदात में पहने गए कपड़े और गमछा जब्त किया है। एक आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरा नाबालिग पाया गया है, जिससे बाल न्यायालय के निर्देशानुसार कार्यवाही की जा रही है।

इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी नि. संजय सिंह राजपूत, उपनिरीक्षक कमलेश कुमार बंजारे, आरक्षक आकाश डोंगरे, देवानंद चंद्राकर, कीर्ति पैकरा, पवन ठाकुर, गोविंदा जायसवाल तथा साइबर सेल बिलासपुर से प्रआर देवमून सिंह पुहुप, आरक्षक तदबीर पोर्ते, वीरेन्द्र गंधर्व, निखिल जाधव और प्रेम सूर्यवंशी की विशेष भूमिका रहा।

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp